Supreme Court से नामकरण आयोग बनाने की याचिका खारिज,याचिकाकर्ता ने पेश की नामों कि लिस्ट..

दिल्ली : देश में नाम बदलने के चलन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है.सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई थी जिसमें देश के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों के मूल नाम का पता लगाने के लिए एक नामकरण आयोग बनाने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने ये याचिका दाखिल की थी.

नामकरण आयोग बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में मांग की थी कि देश के ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के मूल नाम का पता लगाने और मूल नाम से आक्रांताओं के नाम हटाने के लिए एक नामकरण आयोग का गठन किया जाये.याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में ये भी मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट पुरातत्व विभाग को पुराने नामों को प्रकाशित करने के लिए निर्देश दे.

 सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए दो जजों, जस्टिस के एम जोसोफ और बीवी नागरत्ना की पीठ ने टिप्पणी की कि ऐसी मांगें उन मुद्दों को जीवंत करेगा जो देश में अशांति पैदा कर सकता है. हमें देश के इतिहास और वर्तमान को छेड़ना नहीं चाहिये. हिंदु एक धर्म नहीं है बल्कि जीवन जीने का का तरीका है. हिंदु धर्म में कट्टरता नहीं है. इसलिए अतीत को ना कुरेदें, ये दुश्मनी पैदा करेगा.ये कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नाम बदलने के लिए नामकरण आयोग बनाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया .

 

याचिकाकर्ता ने नामों की लिस्ट सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी

अश्विनी उपाध्याय ने बाकायदा उन नामों की लिस्ट कोर्ट में दी जिसके बारे में दावा है कि इनके नाम जानबूझकर बदल दिये गये.

(1) बेगू खां ने आजातशत्रु नगर को बेगूसराय बना दिया

(2) शरीफउद्दीन ने नालंदा बिहार को बिहार शरीफ बना दिया

(3) दरभंग खान ने द्वारबंगा को दरभंगा बना दिया

(4) हाजी शमसुद्दीन ने हरिपुर को हाजीपुर बना दिया

(5) जमाल खान ने सिंहजानी को जमालपुर बना दिया

(6) मुजफ्फर ने विदेहपुर को मुजफ्फरपुर बना दिया

(7) अहमदशाह ने कर्णावती को अहमदाबाद बना दिया

(7) बुरहान ने भ्रगनापुर को बुरहानपुर बना दिया

(8) होशंगशाह ने नर्मदापुरम को होशंगाबाद बना दिया

(9) अहमद शाह ने अंबिकापुर को अहमदनगर बना दिया

(10) तुगलक ने देवगिरी को तुग़लकाबाद बना दिया

(11) उस्मान अली ने धाराशिव को उस्मानाबाद बना दिया

(12) भाग्यनगर को हैदराबाद बना दिया

(13) फरीद ने मोकलहार को फरीदकोट बना दिया

(14) होशियार खान ने विराट को होशियारपुर बना दिया

(15) करीमुद्दीन ने करीमनगर बना दिया

(16) महबूब खान ने महबूब नगर बना दिया

(17) निजाम ने इंदूर को निजामाबाद बना दिया

(18) अली मीर जाफर ने अलीपुर बना दिया

(19) मुर्शीद खां ने कीर्तेश्वरी को मुर्शिदाबाद बना दिया

(20) रामगढ़ को अलीगढ़ बना दिया

(21) अंबिका नगर को अमरोहा बना दिया

(22) फारूक ने पंचाल का फर्रुखाबाद किया

(23) भिठौरा को फतेहपुर बना दिया

(24) गाजी ने गजप्रस्थ को गाजियाबाद बना दिया

(25) जौना खां ने जमदग्निपुरम को जौनपुर बना दिया

(26) मिर्जा ने विंध्याचल को मिर्जापुर बना दिया

(27) मुराद ने रामगंगा नगर को मुरादाबाद बना दिया

(28) मुजफ्फर ने लक्ष्मीनगर को मुज्जफरनगर बना दिया

(29) शाहजहाँ ने गोमती नगर को शाहजहाँपुर बना दिया

(30) फरीद खां ने तिलप्रस्थ को फरीदाबाद बना दिया

Latest news

Related news