Sanju Samson : भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सेमिफाइल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज Sanju Samson ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. सैमसन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और चारों ओर शानदार शॉट लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.
India were 20/3 down when Sanju Samson walked in to bat in the AsiaCup final vs Pakistan & this what he did to Shaheen Afridi on just the 3rd ball he faced
Built 50+ runs partnership with Tilak Varma which saved us from the embarrassment of losing to Pak
pic.twitter.com/R3ExX2Oxj5— Sanju Samson Fans Page (@SanjuSamsonFP) February 7, 2026
Sanju Samson ने मैदान में उतरते ही मचाया धमाल
मैदान पर उतरते ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शाट्श खेलना शुरु किया लेकिन अभिषेक शर्मा केवल 7 गेंद खेलकर 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये. वहीं दूसरे छोर से संजू सैमसन ने तबड़तोड़ रनो की बारिश जारी रखी .मैच के दौरान जब भारतीय टीम को तेज रन गति की जरूरत थी,तब सैमसन ने क्रीज पर आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और जमकर बाउंड्री मारे.आज के मैच में संजू सैमसन ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना कर रखा है.
Sanju Samson 50* 💥📈 pic.twitter.com/HSgifzpqYN
— 😈ᏙᎬᎠᎻᎪᏞᎪᎷ𓃵 (@Hari_wrokzz) March 5, 2026
सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. खासतौर पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनके पुल और कवर ड्राइव शॉट्स ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया. मैदान के चारों ओर खेले गए उनके शॉट्स ने इंग्लैंड के कप्तान को फील्डिंग बदलने पर मजबूर कर दिया.
उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने भारतीय टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है .क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि सैमसन की यह पारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है.
भारतीय फैंस भी सैमसन की इस दमदार बल्लेबाजी से बेहद उत्साहित नजर आए. सोशल मीडिया पर भी उनकी पारी की जमकर तारीफ हो रही है.
अगर सैमसन इसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हैं तो भारतीय टीम इस मुकाबले में बड़ी बढ़त हासिल कर सकती है और इंग्लैंड के लिए वापसी करना मुश्किल हो सकता है.

