विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा

Vijay-Rashmika : साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक कदम के साथ की है. इन्होंने अपनी शादी के बाद एक खास घोषणा की है जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

Vijay-Rashmika एक गांव के बच्चों को देंगे स्कॉलरशिप

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को एक दूसरे तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें लोगों को भी उन्होंने जोड़ा है. शादी के बाद विजय और रश्मिका तुम्मनपेट (तेलंगाना) गांव गए, जहां उन्होंने  गाँव में पूजा अर्चना की और फिर वहां के एक  स्कूल के  बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी. इस कपल ने स्थानीय सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है.

कपल की ओर से सराहनीय पहल

विजय-रश्मिका ने बताया कि वे तालुका के 44 सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 और 10 के छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे, ताकि उनके भविष्य में पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके. इस घोषणा को सुनते ही गांव के बच्चों और परिवारों ने खुशी से तालियां बजाईं और दोनों कलाकारों को बधाइयां दीं. विजय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की स्टोरीज डालकर खुशी जाहिर की. यह घोषणा खास इसलिए भी है क्योंकि यह कपल अपनी शादी की खुशियां सिर्फ अपने तक नहीं, बल्कि लोगों के साथ मना रहे हैं. शादी के बाद विजय के गांव में पूजा-पाठ, मिठाई वितरण और स्वागत कार्यक्रम भी हुए, लेकिन इस तरह की स्कॉलरशिप पहल ने इस जोड़ी को फैंस के दिलों में और भी खास जगह बना दी है.

इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों एक्टर्स 

फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसे एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं. रश्मिका मंदाना और विजय दोनों साथ में फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे, जो सितंबर में रिलीज होगी. ये फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी.

Latest news

Related news