RJD Sunil Singh Alleged Ashok Choudhary : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह का आरोप है कि सीएम नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले 3-4 लोगों के पास रहने वाले लोग भारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.इनके पास इतनी आकूत संपत्ति है कि अगर इसकी तुलना की जाये तो ये किसी छोटे राज्य के बजट से भी अधिक होगी.
24 करोड़ JDU ने लिया चंदा..RJD MLC Sunil Singh का बड़ा खुलासा !
.
.
.
.#SunilSingh #JDU #BiharPolitics #NitishKumar #TejashwiYadav #RJD #PoliticalFunding #PatnaNews #HindiNews #SiyasiBawal #SystemExpose #ZeroCorruption #SachTalks #MegaExpose #TrendingNews #ElectoralBonds… pic.twitter.com/w7VhOHVDQu— SACH TALKS (@SachTalks) February 27, 2026
बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने लगाये बड़े आरोप
बिहार विधानसभा और विधानपरिषद का आज (27 फरवरी) आखिरी दिन था. सत्र के समापन के बाद राजद नेता सुनील सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू सबसे भ्रष्ट पार्टी है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सीएम के आस-पास रहने वाले 3-4 लोगों के पास इतनी संपत्ति है कि किसी छोटे राज्यों के बजट से अधिक है.
सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि जेडीयू कंपनियों से करोड़ों रुपया का चंदा लेती है और फिर इसके बदले में उन्हें अवैध रुप से फायदा पहुंचाती है.
दरअसल चंदा लेने के लेकर बवाल तब शुरु हुआ, जब विधान परिषद में जनता दल यूनाइटेड के नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने राजद पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी शराब कंपनियों से चंदा लेती है. विधान परिषद के भीतर इस मुद्दे पर सुनील सिंह और नीरज कुमार के बीच बहस भी हो गई थी.
सुनील सिंह ने पब्लिक में खोली जेडीयू की पोल
राष्ट्रीय जनता दल के पार्षद (MLC) सुनील सिंह ने आज (शुक्रवार को) विधानमंडल परिसर में मीडिया को जेडीयू के चंदों के कथित दस्तावेज दिखाते हुए कहा दावा किया कि JDU ने बिहार मे पिथले कई सालों में किंग महेंद्र (दिवंगत राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद) से हर महीने 99 लाख रुपया चंदा लिया. किंग महेंद्र सिंह से डेडीयू को कुल 146 करोड़ का चंदा मिला है.
Sunil Singh on JDU : सदन में RJD MLC सुनील सिंह ने JDU पर लगाए गंभीर आरोप ! #SunilSingh #RJD #JDU #BiharPolitics pic.twitter.com/X9tWSKx06d
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) February 26, 2026
जेडीयू पर राजद नेता का आरोप
एमएलसी सुनील सिंह ने सवाल किया कि जेडीयू को कंपनियों ने अपनी औकात से ज्यादा चंदा कैसे दिए ? जिस कंपनी का टर्नओवर ही 27 करोड़ था, उसने 24 करोड़ का चंदा कैसे दे दिया ?
इतना ही नहीं सुनील सिंह ने रोप लगाया कि ये तो बैंक खाते में है, ह्वाइटमनी है लेकिन इससे भी कई गुना ज्यादा पैसा कच्चा (काला धन) लिया गया है. सुनील सिंह ने जेडीयू से सवाल किया कि समाजवादी का चोला पहनकर ईमानदार बनने का स्वाग रच रही पार्टी को इस पर सफाई देनी चाहिये .
सुनील सिंह ने गिनाये कंपनियों के नाम
सुनील ने मीडिया के सामने कई कंपनियो के नाम लिये. कंपनियो का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि जिस आदमी की क्षमता नहीं है उससे भी पार्टी को करोड़ों का चंदा मिला. सुनील सिंह ने एटूबीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर का की कंपनी का नाम लेते हुए कहा कि इस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ था और इसने जेडीयू को चंदे में 24 करोड़ रुपये दे दिये.
राजद नेता ने कहा कि सरकार को ये बताना चाहिये कि इतनी छोटी कंपनी ने जदयू को 24 करोड़ का चंदा कैसे दे दिया ?
उन्होंने खहा कि जेडीयू ने खुद कबूला है कि 2020 से 2022 के बीच पार्टी को 93 करोड़ रु का चंदा मिला जिसमें केवल 2 जगहों से ही 39 करोड़ का चंदा आया. सुनील सिंह ने कहा कि एक तरफ दवा कंपनी से 27 करोड़ चंदा, दूसरी तरफ दवा कंपनी लोगों की जान और स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है.
बिस्कोमान चुनाव में अशोक चौधरी ने दिये 5-5 करोड़ !
राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मीडिया के सामने बिस्कोमान (BISCOMAUN Election- Bihar State Cooperative Marketing Union Ltd.) चुनाव क जिक्र करते हुए कहा कि उन्होने (अशोक चौधरी) खुद ही कहा कि बिस्कोमान चुनाव में 3 आदमी को तोड़ने के लिए उन्होंने 5-5 करोड़ रुपये अपने घर से दिए दिए. आपको बता दें कि बिस्कोमान में राजद नेता सुनील सिंह 21 साल से अध्यक्ष थे लेकिन उनका दो टर्म पूरा हो चुका था इस लिए उन्होने इस बार अपनी पत्नी को चुनाव मौदान में उतारा था. वहीं बीजेपी जेडीयू के समर्थन से विशाल सिंह न चुनाव लड़ा और जीत गये. सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवार को हराने और अन्य 2 उम्मीदवार को तोड़ने के लिए अशोक चौधरी ने 5-5 करोड़ रुपये अपने घर से दिये.
अशोक चौधरी के प्रोफेसर बनने पर सुनील सिंह का तंज
ये लोग सारे काम फर्जी तरीके से करता है, जैसे ये प्रोफेसर बन गए किसी गरीब दलित का हक मारकर. बताइए ये प्रोफेसर बन गए तो क्या पढ़ाएंगे. भ्रष्टाचार से कैसे अकूत संपत्ति बनाया जा सकता है इसपर यह बात कर सकते हैं.’

