क्या आपको पता है यूएई ने अपने एक जिले का नाम बदल कर ‘हिंद सिटी’ (Hind City In UAE) कर दिया है. समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने इस बात की जानकारी दी कि यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में अपने एक जिले अल मिन्हाद का नाम बदल दिया है. अल मिन्हाद और उसके आस-पास के इलाकों को अब ‘हिंद सिटी'(Hind City In UAE) के नाम से जाना जाएगा.
UAE Vice President Rashid Al Maktoum renames Al Minhad District as Hind City
Read @ANI Story | https://t.co/w4p1VF7wm1#UAE #HindCity #AlMaktoum #Minhad pic.twitter.com/0KWl24YwJL
— ANI Digital (@ani_digital) January 30, 2023
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक, अल मिन्हाद क्षेत्र और उसके पड़ोसी क्षेत्रों का नाम दुबई के शासक के निर्देशों के अनुसार बदला गया है. इसका नया नाम ‘हिंद सिटी’ होगा और इस शहर को चार हिस्सों में बांटा गया है. 83.9 किमी के क्षेत्र में फैले इस इलाके को अब हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 के नाम से जाना जाएगा. आपको बता दें संयुक्त अरब अमीरात के इस इलाके में यहां के निवासियों के लिए घर हैं. ये अमीरात रोड, दुबई-अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसी प्रमुख सड़कों को जोड़ने वाला शहर है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत,असम पुलिस…
क्या है हिंदुस्तान से हिंद सिटी का रिश्ता
जनवरी के आखिर में जब शहर का नाम बदलने का फैसला लिया गया तब से हिंदुस्तान में इसको लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है. इस खबर को कुछ लोग हिंदुस्तान से जोड़ के देख रहे है. यहां तक की बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने भी इस खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया है. जिसमें लिखा है. “नाम बदले जाने के इस नए अध्याय पर भारत में नाम बदलने पर विलाप करने वालों की कुंठा के लिए सुख अपमानित करता सा जब व्यंग हँसी हँसता है मैं व्याकुल खड़ा देखता ये कैसी परवशता है.”
UAE Vice President Rashid Al Maktoum renames Al Minhad District as Hind City.
नाम बदले जाने के इस नए अध्याय पर भारत में नाम बदलने पर विलाप करने वालों की कुंठा के लिए
सुख अपमानित करता सा
जब व्यंग हँसी हँसता है
मैं व्याकुल खड़ा देखता
ये कैसी परवशता है।
https://t.co/yLFkkiUsW3— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) January 30, 2023
क्या हिंदुओं से है हिंद सिटी का रिश्ता
इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी है जो हिंद सिटी (Hind City In UAE) को हिंदुओं से जोड़ के देश रहे है. हलांकि अभी तक भी ये साफ नहीं हुआ है दुबई की इस हिंद सिटी का भारत से कोई रिश्ता है भी या नहीं. क्यों इस शहर का नाम हिंद सिटी (Hind City In UAE) रखा गया. असल में कई भाषाओं में ऐसे बहुत से शब्द होते है जो एक जैसे सुनाई देते है. जिनका उच्चारण तो एक होता है लेकिन मतलब अलग अलग. अब बात हिंद की करें तो अरबी भाषा में हिंद शब्द का मतलब किसी को बहादुर या हिम्मत वाला बताना भी होता है. इसके अलावा ऊंटों के समूह के लिए भी हिंद शब्द का इस्तेमाल होता है. अरब में महिलाओं के नाम में भी हिंद शब्द का इस्तेमाल होता है.

