फरीदाबाद। के सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार को एक फैक्टरी में लगी भीषण आग के बाद हुए केमिकल ड्रमों के धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस दुखद घटना में हताहतों की कुल संख्या पांच तक पहुंच गई है।
जिन दो व्यक्तियों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हुई, उनमें पुलिस सब-इंस्पेक्टर रवि, जो कैथल के निवासी थे, और फैक्टरी कर्मचारी बृजपाल, जो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे, शामिल हैं। दोनों को गंभीर चोटों के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

