Friday, February 20, 2026

‘टॉपलेस प्रदर्शनकारी नहीं बल्कि कांग्रेस हुई है’….AI Impact Summit के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बरसी बीजेपी

Congress Topless Protest :दिल्ली में आयोजित किये जा रहे पहले  India AI Summit के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गये प्रदर्शन पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि उंचे पद पर आसीन कांग्रेस के चार युवा कार्यकर्ताओं ने भारतमंडपम के भीतर जाकर जो टॉपलेस विरोध प्रदर्शन किया , वो कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित प्रयोग था. India AI Summit के दौरान प्रदर्सन करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. संबित पात्र ने बताया कि ये चार लोग कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ता हैं और बड़े पदों पर आसीन हैं.

Congress Topless Protest पर बोले संबित पात्रा- कांग्रेस ने भारत की छवि को किया खराब

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब मैं इस प्रेस कांफ्रेंस के लिए आ रहा था तो कांग्रेस के इस व्यवहार को लेकर मन में काफी गुस्सा था. ये गुस्सा केवल मुझे ही नहीं आ रहा है, बल्कि पूरे भारत की GenZ  में है. भारत के युवा कांग्रेस की इस हरकत से आक्रोश में हैं. पात्रा ने कहा कि आज जो कुछ हुआ उसमें बीजेपी बनाम कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि उनसे लड़ाई है जो भारत की छवि को खराब करते हैं.

कौन थे चार लोग जिन्होने समिट के दौरान हंगामा किया ?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि जो चार लोग AI Summit के दौरान  भारत मंडपम में घुस आये थे वो बाकायदा रजिस्ट्रेरशन करा कर बार कोड लेकर अंदर आये थे.

इन चार लोगों में पहला व्यक्ति  यूथ कांग्रेस का नेशनल सेक्रेट्री कृष्णा हरि है

दूसरा व्यक्ति कुंदन यादव है जो बिहार यूथ कांग्रेस का सचिव है.

तीसरा व्यक्ति अजय कुमार है जो , उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष है.

वहीं चौथा व्यक्ति नरसिंहा यादव है जो यूथ कांग्रेस का नेशनल कोर्डिनेटर है.

संबित पात्रा ने आरोप लगाये कि इन चारों ने भारत मंडपम के अंदर आकर समिट स्थल पर नारे लगाये. अपने कपड़े उतार दिये और अर्ध नग्न प्रदर्शन किया. पात्रा ने कहा कि जिन चार कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अंतराष्ट्रीय मंच पर आकर भारत का नाम खराब किया, उसकी पूरी प्लानिंग राहुल गांधी के घऱ पर राहुल गाँधी और सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई थी.

संबित पात्रा बोले – शर्टलेस हुई कांग्रेस

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के भड़के संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि  ‘राहुल गांधी देश के सबसे बड़े गद्दार, रंग में भंग डालने वाले व्यक्ति हैं. अपरेशन सिंदूर हो या एयर स्ट्राइक सब पर सवाल उठाते हैं. कांग्रेस के लिए मेरे पास तीन शब्द हैं – टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस. ये बीजेपी की समिट या कार्यकारिणी नहीं है. ये भारत की AI समिट है. मैं सभी GenZ से कहूंगा कि मोबाइल पर नेहरू और एडमिना को सर्च करके देखिए वो भारत को सांपों का देश बता रहे थे और हंस रहे थे. जो नेहरू ने किया वही आज राहुल गांधी कर रहे हैं.’

इंडिया समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन

दरअसल बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का ये बयान तब आया है जब प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे एआई इंडिया समिट 2026 के आखिरी दिन इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कुछ सदस्यों ने यहां शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ जम कर नारे लगाए.पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल 4  लोगो को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

भारत में पहली बार हुए इस AI Impact Summit में दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां शामिल हुई. इस सम्मेलन में PM मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के साथ-साथ  गूगल और OpenAI जैसी बड़ी कंपनियों के सीइओ भी शामिल हिए. ये मंच भारत को ग्लोबल साउथ में AI लीडर के रूप में पेश करने के लिए एक बड़ा मंच बना लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की घटना के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है.

कांग्रेस की तरफ से अभी नहीं आई है प्रतिक्रिया

संबित पात्रा के इस आरोप पर कि अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन की योजना राहुल गांधी के घरपर उनकी जानकारी में बनी थी, इनपर फिलहाल यूथ कांग्रेस या कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने इस जगह पर विरोध प्रदर्शन करके देश की गरिमा को खराब किया है.

Latest news

Related news