Delhi Weather Change : दिल्ली-NCR में बीते दो तीन दिन से तेजी से बढ़ रही गर्मी पर अचानक बरेक लग गया है. मंगवार देर रात से अतक बदले मौसम औप बूंदाबांदी से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया है. दिल्ली में मौसम विभाग बुधवार को शाम और रात के लिए तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है.
Delhi Weather Change:दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश
बुधवार को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के लगभग हर इलाके में बादल छाये रहे. कई हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी और कहीं थोड़ी बारिश भी हुई . दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार देर शाम और रात तक तेज हवायें चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका हैं. मौसम विभाग ने इस लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आज दिन भर बादल छाए रहने के बाद कल यानी गुरुवार से मौसम साफ होने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबुक दिल्ली और आसपास के इलाकों मेँ इसी सप्ताह मे मौसम मे बड़ा बदलावव देखने के लिए मिलेगा. बादलों के छंटने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी.
अगले हफ्ते में 32 डिग्री तक जा सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी गुरुवार 19 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 23 फरवरी तक आते आते तापमान में बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 फरवरी से लेकर महीन के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री से बढ़कर अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

