Salim Khan Health Update : बॉलिवुड के मशहूर राइटर सलीम खान की तबियत फिलहाल स्थिर बताी जाै रही है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. सलीम खान को मंगलवार की सुबह इमरजेंसी में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
#WATCH | Mumbai | Actor Saif Ali Khan is receiving treatment in Lilavati Hospital And Research Centre after he sustained minor injuries following a scuffle with an intruder who entered his residence late last night
Visuals from outside the hospital pic.twitter.com/VQIVKQaf7h
— ANI (@ANI) January 16, 2025
फिल्म मैगजिन ‘फिल्मफेयर’ के मुताबिक मंगलवार को घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में लाया गया था. संभवतह हाई ब्लड प्रेशर के कारण इंटरनल ब्लीडिंग होने से उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई है.
Salim Khan health update पर डॉक्टर ने दी जानकारी
लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पार्कर के मुताबिक इमरजेंसी में की गई सर्जरी के बाद सलीम खान को फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
सलीम खान की हालत की खबर मिलते ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम शुभचिंतक और दोस्त अस्पताल पहुंच रहे हैं. सलमान खान, अरबाज खान के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य और लेखक जावेद अख्तर भी अस्पताल में मौजूद हैं. अभिनेता संजय दत्त भी सलीम खान का हाल लेने अस्पताल पहुंचे है.
Javed Akhtar at Lilavati hospital to meet Salim Khan @BeingSalmanKhan #salmankhan #salimkhan #javedakhtar #hospital
Video: Pallav Paliwal pic.twitter.com/o15GG9Qulx
— HT City (@htcity) February 18, 2026
सलीम खान मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाये गये थे अस्पताल
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया था. उनके ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ने तुरंत डॉक्टरों की एक टीम बनाई, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हुए.
प्रारभिक रिर्पोट के बाद तुरंत डॉक्टरों ने मिलकर सर्जरी का फैसला किया और आज सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

