Wednesday, February 11, 2026

Parliament Live: ‘प्रधानमंत्री का गला घोंट गया’, ‘प्रधानमंत्री ने देश के 1.5 बिलियन भारतीयों का भविष्य सरेंडर कर दिया’-राहुल गांधी

Parliament Live: बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने जहां अपने भाषण में एक तरफ अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को मैसेज दिया कि, “हमसे बराबरी पर बात करें”. वहीं मोदी सरकार की ये कहकर आलोचना की कि उन्होंने अमेरिका भारत ट्रेड डील साइन कर भारत माता को बेच दिया.
राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि सरकार ने इस डील के जरिए 1.5 बिलियन भारतीयों का भविष्य अमेरिका के हाथों बेच दिया है.

अडानी, अनिल अंबानी, हरदीप पुरी और एपस्टीन फाइल्स पर बोलने से रोके गए राहुल गांधी

राहुल गांधी का ये भाषण उनके राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान पूर्व आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) MM नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के ज़िक्र पर संसद में हफ़्तों तक चले हंगामे के बाद हुआ है. हलांकि इस बार भी अडानी, अनिल अंबानी, हरदीप पुरी और एपस्टीन फाइल्स का नाम लेने पर उन्हें सत्ता पक्ष और पीठासीन अधिकारी की ओर से रोका गया. संसदीय कार्यमंत्री ने तो राहुल गांधी ने अपने आरोपों को प्रमाणित करने की बात भी कहीं जिसपर राहुल गांधी ने कहा कि वो अभी अपने सभी आरोप सबूतों के साथ प्रमाणित कर देना चाहते हैं, लेकिन स्पीकर ने राहुल गांधी को ये कहने से रोक दिया. पीठासीन अधिकारी जगदम्बिका पाल ने कहा कि ये मांग संसदीय कार्य मंत्री की है और चेयर ये आदेश नहीं देती.

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “एक व्यापारी अनिल अंबानी हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि वह जेल में क्यों नहीं हैं? वजह यह है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है. मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहूंगा कि उन्हें एपस्टीन से किसने मिलवाया. मुझे पता है कि उन्हें किसने मिलवाया, और हरदीप पुरी जानते हैं कि उन्हें किसने मिलवाया…”

"हमारे रक्षा बजट के केंद्र में अडानी का लगाया गया चोक है..."

संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारे रक्षा बजट के केंद्र में अडानी का लगाया गया चोक है..." राहुल ने कहा कि उनपर अमेरिका में एक केस चल रहा है.

आपको पता है उन्होंने (पीएम मोदी ) भारत क्यों बेचा?-राहुल गांधी

संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...मैं कह रहा हूं कि आपने भारत बेच दिया है. क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है. मज़ेदार बात यह है कि मुझे पता है कि आम हालात में प्रधानमंत्री भारत को नहीं बेचते. आपको पता है उन्होंने भारत क्यों बेचा? क्योंकि वे उनका गला घोंट रहे हैं. उन्होंने उनकी गर्दन पकड़ रखी है... हम प्रधानमंत्री की आंखों में डर देख सकते हैं. दो बातें हैं- पहली, एपस्टीन, 3 मिलियन फाइलें अभी भी बंद हैं..."

यह पूरी तरह से सरेंडर है...- राहुल गांधी

संसद में लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "यह पूरी तरह से सरेंडर है... यह एक दुखद बात है क्योंकि यह सिर्फ़ प्रधानमंत्री का सरेंडर नहीं है. उन्होंने 1.5 अरब भारतीयों का भविष्य सरेंडर कर दिया है. उन्होंने भविष्य इसलिए सरेंडर किया है क्योंकि वह BJP के फाइनेंशियल सिस्टम को बचाना चाहते हैं, जिस पर यूनाइटेड स्टेट्स में केस चल रहा है..."

बड़ी टैक्स कंपनी को 20 साल की फ्री टैक्स हॉलिडे

पार्लियामेंट में लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "... हम पाकिस्तान के बराबर नहीं बनेंगे. अगर प्रेसिडेंट ट्रंप ने तय किया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ उनके साथ ब्रेकफास्ट करेंगे, तो हमें इस बारे में कुछ कहना होगा. अब क्या हुआ? आपने एक ट्रेड डील की है... जो चीज़ 21वीं सदी में इंडिया को बदलने वाली है, जो चीज़ हमें 21वीं सदी में सुपरपावर बनाने वाली है, मोदी सरकार ने हमारे डेटा के साथ यही किया है. हम अपने डिजिटल ट्रेड रूल्स पर कंट्रोल छोड़ देते हैं. नंबर दो, डेटा लोकलाइज़ेशन की कोई ज़रूरत नहीं है. नंबर तीन, यूनाइटेड स्टेट्स में फ्री डेटा फ्लो. नंबर चार, डिजिटल टैक्स पर लिमिट. नंबर पांच, किसी भी सोर्स कोड को बताने की ज़रूरत नहीं है. फाइनेंस मिनिस्टर मुस्कुरा रही हैं. उन्हें मुस्कुराना बहुत पसंद है. जो कोई भी चाहे, बड़ी टैक्स कंपनी को 20 साल की फ्री टैक्स हॉलिडे. आपने डेटा पर यही किया है..."

अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता-राहुल गांधी

पार्लियामेंट में, लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, "अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता. मैं आपको बताता हूं कि हम क्या कहते. सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते, इस इक्वेशन में सबसे ज़रूरी चीज़ इंडियन डेटा है. आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं? हम आपके दोस्त हैं. हम आपकी तारीफ़ करते हैं. हम आपके डॉलर को बचाने में आपकी मदद करना चाहते हैं. लेकिन प्लीज़ याद रखें कि अगर आप अपना डॉलर बचाना चाहते हैं, तो सबसे बड़ी एसेट जो आपके डॉलर को बचा सकती है, वह इंडियन लोगों के पास है."

अमेरिका हमारी तेल खरीद पर नज़र रखेगा-राहुल गांधी
चलिए एनर्जी के बारे में बात करते हैं, हमें डेटा के लिए क्या चाहिए, हमें अपने खाने के लिए क्या चाहिए, जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी है – यह एनर्जी सिक्योरिटी है। लेकिन यह खत्म हो गई है.
अब, यूनाइटेड स्टेट्स तय करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे. US हमारे पास आएगा और कहेगा कि हम फलां-फलां से तेल नहीं खरीद सकते. चाहे रूस हो या ईरान, US जिसे चाहे, वे तय करेंगे. लेकिन हमारे प्रधानमंत्री तय नहीं करेंगे.
साथ ही, वे हमें मॉनिटर करेंगे, और अगर इंडिया किसी ऐसे व्यक्ति से तेल खरीदता है जिसे वे नहीं चाहते, तो वे हमें सज़ा देंगे. और वे हमारे टैरिफ को वापस 50% पर ले जाएंगे.

बांग्लादेश टेक्सटाइल इंडस्ट्री खत्म कर देगा- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, टेक्सटाइल पर बात करते हैं, मैंने हाल ही में गुड़गांव की एक फैक्ट्री का दौरा किया। और मैंने उनसे पूछा कि क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि टैरिफ की वजह से वे खत्म हो गए हैं. सरकार ने क्या किया है?

यूनाइटेड स्टेट्स ने बांग्लादेश का टैरिफ ज़ीरो कर दिया है, जबकि हमारा टैरिफ 18% है. आप हमारे टेक्सटाइल वालों से क्या उम्मीद करते हैं? वे खत्म हो गए हैं. पूरी टेक्सटाइल इंडस्ट्री खत्म हो गई है क्योंकि उनका कॉम्पिटिटर बांग्लादेश है. अगर बांग्लादेश US कॉटन इंपोर्ट करता है, तो उन पर 0% ड्यूटी लगती है.

आपने टैरिफ पर क्या किया है?-राहुल गांधी

सरकार के टैरिफ को 50 से घटाकर 18 प्रतिशत पर लाने को उपलब्धि बताने पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, भारत पर अमेरिकी टैरिफ शुरुआत में, 3% एवरेज था. यह अब 18% हो गया है. 6x की बढ़ोतरी. US इंपोर्ट $46 बिलियन से बढ़कर $146 बिलियन होने वाला है. यह बिल्कुल अजीब है. उनका हमसे कोई कमिटमेंट नहीं है, लेकिन हमारा उनसे कमिटमेंट है. हम उनके इंपोर्ट में हर साल $100 बिलियन जोड़ने जा रहे हैं, और उनका हमसे कोई कमिटमेंट नहीं है.

हम बस बेवकूफों की तरह खड़े हैं, और हमारा टैरिफ 3% से बढ़कर 18% हो गया है, और उनका 16% से घटकर 0% हो गया है.

राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण के मध्य में मार्शल आर्ट की उस टेक्नीक को रखा जब एक खिलाड़ी का गला घोट दिए जाने पर वो सरेंडर कर देता है. राहुल ने कहा जब मार्शल आर्ट में चोक लगाते हैं, तो चोक हो रहे आदमी की आंख में डर दिखता है. उसी तरह यहां नरेंद्र मोदी की आंख में डर दिखता है, वे आंख में आंख नहीं मिला पाते हैं. Epstein केस में 3 मिलियन फाइल अभी आनी बाकी हैं. उन्होंने अपने भाषण में अमेरिका-भारत ट्रेड डील प्रधानमंत्री के सरेंडर करने की वजह ये ही चोक बताई जो अमेरिका ने Epstein फाइल और अडानी पर अमेरिका में चल रहे रिश्वत देने के केस की वजह से लगा है.

ये भी पढ़ें-कुछ ही घंटों में व्हाइट हाउस ने भारत-US ट्रेड डील फैक्ट शीट में किया बदलाव, जानिए क्या जोड़ा और क्या हटाया

Latest news

Related news