Saturday, February 28, 2026

SBI ने लॉंच किया बंपर ब्याज दर देनेवाली अमृत कलश फिक्स डिपोजिट योजना. 400 दिन के फिक्स डिपोजिट पर मिलेगा 7.10 फीसदी तक ब्याज

दिल्ली : देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले फिक्स डिपोजिट योजना लांच की है, जिसमें FD के दरों में  इजाफा किया गया है. इस योजना में  फिक्स डिपोजिट करने वाले ग्राहको के 7 प्रतिशत से अधिक का ब्याज मिलेगा.

योजना में दो करोड़ रुपये के कम फिक्स जिपोजिट करने वालों के ब्याज में 5 बेसिस प्वांइट से लेकर 25 बेसिस प्वाइंट तक की बढ़ोतरी की गई है. वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य लोगों से 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा इंटरेस्ट  मिलेगा. ये स्कीम 15 फरवरी 2023 से लागू है.

‘अमृत कलश योजना’ स्कीम क्या है 

इस योजना के तहत फीक्स डिपोजिट करने वाले सामान्य लोगों को 7.10 फीसदी के दर सा सालाना इंटरेस्ट मिलेगा, वहीं सिनियर सिटीजन को इस योजना में 7.6 के दर से ब्याज मिलेगा.

पॉलिसी की मैच्योरिटी कब होगी ?

अमृत कलश योजना स्कीम 15 फरवरी से SBI में उपलब्ध है औऱ 31 मार्च 2023 तक रहेगी. ये स्कीम 400 दिन में मैचियोर हो जायेगी.  योजना के मुताबिक अगर समान्य नागरिक इस स्कीम में एक लाख रुपया फीक्स डिपोजिट करते हैं तो उन्हें 400 दिन की मैच्योरिटी के बाद 8, 017 रुपये मिलैंगे,वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8,600 रुपये मिलेंगे.

कितने साल की फीक्स डिपोजिट पर कितना ब्याज?

SBI ने 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय के लिए किये गये फीक्स डिपोजिट पर 25 बेसिस प्वांइट का इजाफा किया है.अब ब्याज दर 6.75 से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गया है. 3-7 साल तक के FD पर ब्याज दर 6.25 से बढ़ा कर 6.50 किया गया है.

गौरतलब है कि RBI ने हाल ही में रेपो रेट में बढ़ोतरी की है जिसके बाद से लोगों के लोन पर इंटरेस्ट बढ़ गया है. रिजर्व बैंक के रोपो रेट बढ़ाने के बाद से निजी और सरकारी बैंक लगातार अपनी फिक्स डिपोजिट स्कीम को आकर्षक बनाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं.

 

Latest news

Related news