Wednesday, February 11, 2026

US-India trade deal पर चर्चा के लिए लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, सदन की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित

US-India trade deal: दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने फिर राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टर दिखाए जिससे नाराज़ सभापति ने सदन को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया. इससे पहले मंगलवार सुबह को संसद की कार्रवाई शुरु होते ही लोकसभा को स्थगित करना पड़ा. सुबह प्रश्न काल शुरु होते ही कांग्रेस सदस्यों ने राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगाए और विरोध किया. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्रवाई को 12 बजे तक स्थगित कर दिया.

कांग्रेस ने की US-India trade deal पर चर्चा की मांग

मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

NDA सांसदों ने US-India trade deal के लिए PM मोदी को बधाई दी

संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक में NDA सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए PM मोदी को बधाई दी.
सुबह संसद परिसर में NDA संसदीय दल की बैठक हुई इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे.

भारत की सामरिक आजादी पर ये सीधा आघात है-मनीष तिवारी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “जिस तरह से ये घोषणा हुई है, भारत की सामरिक आजादी पर ये सीधा आघात है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा. भारत से अमेरिका निर्यात पर 18% टैक्स लगेगा और अमेरिका का भारत में जो निर्यात होगा उसमें जीरो टैरिफ रहेगा। ये सीधे सीधे भारत की सामरिक आजादी पर आघात है.”

बीजेपी ने US-India trade deal को बताया एतिहासिक

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “भारत अमेरिका के ऐतिहासिक व्यापार समझौते से भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में बड़ी बढ़त मिलेगी. 18% टैरिफ के साथ युवाओं, किसानों और MSME के लिए नए अवसर खुलेंगे. मजबूत भारत अमेरिकी साझेदारी से निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को गति मिलेगी… ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक अहम उपलब्धि है.”

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने दी जानकारी, 500 बिलियन डॉलर की India-US trade deal पक्की, जानिए कितना हुआ टैरिफ, क्या रूसी तेल खरीद जारी रहेगी?

Latest news

Related news