अडानी पावर (Adani power) ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्लांट का संचालन करने वाली डीबी पावर को 7,017 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के अधिग्रहण के लिए पिछले साल हस्ताक्षरित समझौता समाप्त हो गया है. अगस्त 2022 में प्रारंभिक सौदे पर हस्ताक्षर होने के बाद प्रक्रिया को पूरा करने की तारीख को चार बार बढ़ाया गया था.
अडानी पावर (Adani power) ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को भेजे एक नोटिस में कहा, “हम सूचित करना चाहते हैं कि 18 अगस्त, 2022 के एमओयू के तहत लंबी अवधि की अवधि समाप्त हो गई है.” हलांकि कंपनी ने ये नहीं बताया कि समझौते के समय को बढ़ाया जाएगा या समझौते पर फिर से बातचीत की जाएगी की नहीं.
ये भी पढ़ें-Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान जारी, रियांग आदिवासी पहली बार डालेंगे वोट
डीबी पावर छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 2X6000 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट का मालिक है और उसका संचालन करता है. समझौता ज्ञापन की प्रारंभिक अवधि 31 अक्टूबर, 2022 तक थी, जिसे आपसी समझौते से चार बार बढ़ाया गया था. पहले 30 नवंबर, 2022 तक, दूसरी बार 31 दिसंबर, 2022 तक तीसरी बार फिर 15 जनवरी, 2023 और औखिर में 15 फरवरी, 2023 तक बढ़ाया गया था.
इस अधिग्रहण से अदानी पावर (Adani power) को छत्तीसगढ़ के थर्मल पावर सेक्टर में अपनी पेशकश और संचालन का विस्तार करने में मदद मिलती. बताया गया है कि सौदे का लेन-देन विनियामक और अन्य प्रथागत अनुमोदन के अधीन था, जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग भी शामिल था.
इस बीच, अडानी एंटरप्राइजेज, जो पिछले कुछ सालों से ख़तरनाक गति से परिचालन को बढ़ा रही थी, उसके एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि जब तक बाजार में अस्थिरता बनी रहती है, तब तक वह नई परियोजनाओं के लिए बोली लगाने से परहेज करेगी.
अडानी ग्रुप के ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने पोस्ट अर्निंग्स कॉल में एनालिस्ट्स से कहा, ‘जब तक हम इस वोलैटिलिटी पीरियड को सेटल नहीं कर लेते, तब तक हम नए कमिटमेंट नहीं करेंगे.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि समूह अगले छह सप्ताह में एक औपचारिक योजना के साथ सामने आएगा. जो मार्च तिमाही के नतीजों का हिस्सा होगी.

