बीबीसी के दफ्तरों पर छापेमारी की खबर पहुंची अमेरिका,विदेश विभाग का बयान-हमारे लिए प्रेस की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण

वाशिंगटन :अमेरिकी  विदेश विभाग के प्रवक्ता  नेड प्राइस ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ‘ हमें भारत में इनकम टैक्स अधिकारियों के द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानकारी हैं.  मैं और अधिक स्पष्ट रुप से कहना चाहूंगा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं.

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह से ही BBC के  दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आयकर विभाग की रेड जारी है. जब छापेमारी शुरु हुई तो काम कर रहे कर्मचारियों को तत्काल बीबीसी परिसर से बाहर भेज दिया गया. बता दें कि बीबीसी के पीएम मोदी पर बनाये गये वृतचित्र (DOCUMENTARY)  India the Modi Question पर लगातार लगातार सवाल उठाये जाये रहा है . आरोप है कि सरकार की छवि खराब करने के लिए  ये डाक्यूमेंट्री बनाई गई है. बीजेपी के प्रवक्ता ने आरोप भी लगाया है कि BBC लगातार भारत विरोधी नजरिये को बढ़ावा देता है . बीजेपी ने ये BBC पर भ्रष्ट होने तक का आरोप लगाया है.

बता दें कि BBC के दफ्तरों पर पड़ रहे छापे पर दुनिया भर की नजर है. अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें छापेमारी के बारे में मालूम है लेकिन फिलहाल वो कोई प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है. हां ये जरूर है कि पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता हमारे लिए महत्वपूर्ण है.

वहीं खबर है कि बीबीसी दफ्तरों पर पड़ रही छापेमारी पर ब्रिटेन की सरकार बारीकी से नजर रख रही है लेकिन फिलहाल ब्रिटेन की तरफ से इस छापेमारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

Latest news

Related news