काशी : राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने यूपी दौरे के बीच काशी विश्वनाथ पहुंची और बाबा कालभैरव के दर्शन किये. राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे.


राष्ट्रपति के काशी पहुंचने पर दशाश्वमेघ घाट पर उनका शानदार स्वागत हुआ. दशाश्वमेघ घाट पर राष्ट्रपति ने लगभग 45 मिनट तक 9 अर्चक और 21 देव कन्यायों के साथ गंगा आरती की. इस दौरान लगभग डेढ़ मिनट तक शंख की ध्वनी पूरे घाट पर गूंजती रही .फिर महामहीम राष्ट्रपति सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन के साथ काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन औऱ पूजन किया. राष्ट्रपति ने बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया.


दर्शन पूजन पश्चात मंदिर के पुजारी ने स्मृति चिन्ह के रूप में महामहिम को बाबा काल भैरव का तस्वीर एवं प्रसाद भेंट किया.

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया.महामहिम राष्ट्रपति ने विश्वनाथ कॉरिडोर घूम कर देखा इनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे.
राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने यूपी दौरे के बीच काशी विश्वनाथ पहुंची. दशाश्वमेघ घाट पर राष्ट्रपति ने लगभग 45 मिनट तक 9 अर्चक और 21 देव कन्यायों के साथ गंगा आरती की. फिर राष्ट्रपति बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंची. pic.twitter.com/upxHrKycr9
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) February 13, 2023

