मुंबई : मुंबई पुलिस में पोस्टेड एक जॉइंट कमिश्नर को देर रात एक अज्ञात शख़्स का कॉल आया जिसने पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी. जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस को देर रात 2 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले शख़्स ने ख़ुद का नाम यशवंत माने बताया.
कॉलर ने बताया की मीरा-भयंदर में बम ब्लास्ट होने वाला है,वहाँ तुरंत पुलिस भेजिये.
अधिकारी ने जब उससे और पूछताछ की तो उसने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए फ़ोन काट दिया.इस बात की जानकारी जॉइंट कमिश्नर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को दी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत ही मीरा भयंदर पुलिस कंट्रोल को दी. इस मामले में दोनो पुलिस जाँच कर रही है.

