Thursday, February 12, 2026

पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग, पीएम मोदी तक बात पहुंचाने के लिए पैदल दिल्ली यात्रा पर निकले लोग

गया :  पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग कई साल से हो रही है.आज इस मांग को लेकर इलाके के कुछ लोग पैदल दिल्ली यात्रा पर निकल पड़े हैं. इन लोगों ने 5 फरवरी को पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के गांव गहलौर से अपनी यात्रा की शुरुआत की है. पैदल यात्रियों का जत्था आज गया पहुंचा जहां गांधी मंडप में महात्मा गांधी की अस्थि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यात्री आगे बढ़ गए.

पैदल दिल्ली यात्रा पर निकले 35 लोग

इस यात्रा में कुल 35 लोग शामिल हैं. ये लोग जगह-जगह रुकते हुए देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचेंगे. पैदल यात्री दिल्ली तक की यात्रा 2 माह में पूरा करेंगे. यात्रा का नेतृत्व कर रहे सत्येंद्र गौतम मांझी ने कहा कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी का योगदान समाज के लिए अपूर्व है. उन्होंने अकेले 22 वर्षों तक अथक परिश्रम करके पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया था. जिससे कि आज आम लोगों को सुविधा हो रही है.

पीएम मोदी के सामने अपनी मांग रखेंगे

उन्होंने कहा कि पैदल दिल्ली जाने का मकसद ये है कि वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मांग करेंगे कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत  रत्न दिया जाए. जिससे कि बाबा दशरथ मांझी को चाहने वाले करोड़ों लोगों को खुशी मिले.

Latest news

Related news