रुसी राष्ट्रपति के आवास पर 91 ड्रोन से हमला,रुस ने यूक्रेन पर लगाया आरोप, यूक्रेन ने किया इंकार

President Putin’s home attack : रुस और यूक्रेन के बीच  पिछले लगभग 4 सालों (24 फरवरी 2022 ) से जारी युद्ध को रोकने की कोशिशो को एक बार फिर से झटका लगा है और दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल सोमवार को रुस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के निवास पर ड्रोन से हमला किया.

President Putin’s home attack:राष्ट्रपति पुतिन ने लगाया आरोप 

राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से ये बताया दा रहा है कि उत्तरी रूस में स्थित एक आवास पर 91 ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की गई, जिसे रुसी एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते मार गिराया. रुस-यूक्रेन शांति समझौतों की कोशिशों के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर से दोनों देशो के माहौल को खराब कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस हमले से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी खासे नाराज हैं. इस सिलसिले मेँ ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन से बात भी की.

 पीएम मोदी ने भी जताई चिंता 

इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होने हमले की कोशिश पर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट मे लिखा है कि  “रशियन फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं. दोनों देशो के बीच शांति प्रयासों के लिए चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं. हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे ( रुस-यूक्रेन) शांति प्रयासो पर अपना ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन प्रयासों के कमजोर कर सकता है.”

 य़ूक्रेन ने हमले से किया इंकार

यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमीर जेलेंस्की ने रुस के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. जेलेंस्की ने इस आरोप को रूस का एक और झूठ करार देते हुए कहा कि  ये “झूठ का एक और दौर” है. जेलेंस्की का कहना है कि ऐसे बयान शांति के लिए किया जा रहे प्रयासों को कमजोर करने के लिए दिए जा रहे हैं.  हमले की सच्चाई अभी किसी को पता नहीं है लेकिन दोनो देशो के इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद इनके बीच कूटनीतिक तनाव और गहरा हो गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया हस्तक्षेप

दोनों देशो के बीच उभरे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्तक्षेप किया है. ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें खुद फोन करके हमले के बारे में जानकारी दी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ्लोरिडा में मुलाकात से पहले ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुतिन ने उन्हें  सुबह-सुबह फोन करके बताया कि उनके उपर हमला हुआ है. ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वो हमले की बात से नाराज हैं, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि हमले का दावा गलत भी हो सकता है.

ट्रंप ने कहा कि ” युद्ध के दौरान हमला करना एक बात होती है लेकिन किसी नेता के घर पर हमला करना दूसरी बात है. ये समय ऐसा करने के लिए सही नहीं हैं.”ट्रंप ने कहा कि अगर हमले की बात सही है,तो ये घटना तनाव को और बढ़ा सकती है. उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर यह घटना सच साबित होती है, तो यह तनाव और बढ़ सकता है.

 24 घंटे में दो बार ट्रंप और पुतिन का बातचीत

खबरों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रुसी राष्ट्रपति पुतिन की दो-दो बार बात हुई . इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी. ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी बातचीत “काफी सकारात्मक” रही. कुछ मुद्दे जटिल हैं इसके बावजूद शांति कायम करने की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं.

रुस का यूक्रेन पर हमला जारी

दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सैनिकों को यूक्रेन के जापोरिज़िया क्षेत्र पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल करने के लिए कहा है.. रुस के आधिकारिक प्रतिष्ठान क्रेमलिन ने यूक्रेन से एक बार फिर से कहा है कि वो अपने सैनिकों को डोनबास के उन क्षेत्रो से हटा ले, जहां अब भी उनकी मौजूदगी है.

रूसी राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन से हमले की घटना को लेकर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमला यूक्रेन ने ही किया था. अगर इस हमले में यूक्रेन का हाथ होने का दावा सच साबित होता है, तो ये घटना तनावपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जिससे  दोनों देशो के बीच चल रहे नाजुक शांति प्रयासों को गंभीर झटका लग सकता है.

Latest news

Related news