Saturday, February 28, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में अदालत के आदेश के बाद खुद पेश हुए भगवान

मथुरा :  श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह स्वामित्व मामले में आज मथुरा कोर्ट में अनोखा नजारा दिखाई दिया. भगवान ने अदालत में हाजरी लगाई .अदालत ने भगवान की हाजरी को स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि भगवान को अगली तारीख से स्वयं हाजिर होने की जरुरत नही है. भगवान के सखा के रुप में अब से अदालत में वादी हाजिर होंगे .

मामला ये था कि 23 जनवरी को हुई कार्रवाई में न्यायालय ने वादी नंबर 6 को गैर हाजिर माना था. वादी नंबर 6 के गैर हाजिर होने के आदेश के एवज में  मंगलवार को याचिकाकर्ता भगवान केशवदेव के विग्रह को लेकर अदालत पहुंचे. अदालत ने अगली सुनवाई के लिए  20 फरवरी की तारीख तय की है. सीनियर सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत ने आज इस मामले में सुनवाई की.

Latest news

Related news