Wednesday, February 11, 2026

ट्रैफिक सिपाही को कार के बोनट पर 2KM लटकाकर घुमाया, चीखता-चिल्लाता रहा अधिकारी और फिर….

उत्तर प्रदेश में कंझावला कांड जैसी घटना देखने को मिली . जहां कोई आम शख्स नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी ही गाड़ी द्वारा कई किलोमीटर तक टक्कर मरने के बाद ले जाया गया . मामला गाजियाबाद का है जब चेकिंग के दौरान एक कार सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी. सिर्फ इतना ही नहीं वह बोनट के ऊपर आ गिरा. लेकिन यहाँ कार रोकने की जगह हेड कांस्टेबल को करीब 2 किलोमीटर तक बोनट पर लटका कर घुमाता रहा. 5 मिनट तक घाटी इस घटना में हेड कांस्टेबल चींखता रहा चिल्लाता रहा. लेकिन आरोपी शख्स ने गाड़ी नहीं रोकी . जिसके बाद अचानक कार के सामने बाइक आ गई और टक्कर लगने के बाद कार रुक गई. मामल में 3 लोग शामिल थे यानी ड्राइवर के आलावा दो और लोग गाड़ी में सवार थे . एक्शन लेते हुए पुलिस ने कार ड्राइवर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरे साथी की तलाश अभी भी जारी है .

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शिप्रा मॉल कट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार यादव, प्रेमपाल और सुनील कुमार ये सभी घटना स्थल पर तैनात थे . तभी शाम करीब 4:30 बजे हाईवे से शहर के अंदर आ रही हरियाणा नंबर की टाटा एल्टोस कार को रुकने का इशारा किया. कार में ड्राइवर के अलावा दो और लोग बैठे हुए थे. ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी. इसलिए उसे रोकने का इशारा किया गया .

हेड कांस्टेबल अंकित कुमार यादव ने बताया, ‘ड्राइवर ने कार रोकने की जगह कार की रफ्तार और तेज करते हुए उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में हेड कांस्टेबल अंकित कार के बोनट के ऊपर आ गिरे और फिर ड्राइवर इस कार को नेशनल हाईवे–9 की सर्विस लेन से शहर के अंदर लेकर भागा. वह कार के बोनट पर करीब 2 किलोमीटर तक ऐसे ही लटके रहे. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के बाकी साथी भी इस कार का पीछा कर रहे थे. घबराहट में कार सवार ने आम्रपाली सोसाइटी के सामने दो बाइकों को टक्कर भी मारी. इस दौरान बाइक से टकराकर कार रुक गई और हेड कांस्टेबल अंकित नीचे सड़क पर गिर गए. इतने में पीछे से आ रहे पुलिसकर्मियों ने कार के ड्राइवर को दबोच लिया. जबकि उसके दो साथी भाग निकले.

घटना के मुख्य आरोपी और ड्राइवर की पहचान इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के रहने वाले अभी त्यागी के रूप में हुई है . उसका साथी भी पकड़ा गया जिसका नाम अक्षित त्यागी बताया है. जो हरियाणा में जिला सोनीपत का रहना वाला बताया जा रहा है. फरार हुए तीसरे साथी की पहचान रक्षित त्यागी सोनीपत निवासी के रूप में हुई है. तीनों आपस में दोस्त हैं.

Latest news

Related news