Wednesday, February 11, 2026

बीजेपी के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, पार्टी अध्यक्ष नड्डा और अमित शाह रहे मौके पर मौजूद

Nitin Nabin Taken Charge :  बीजेपी नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने पद का प्रभार संभाल लिया है. नितिन नवीन के स्वागत के लिए बीजेपी हेडक्वाटर में बड़ा कार्यक्रम रखा गया जिसमें गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा भी मौजूद रहे.  नितिन नबीन ने जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया.

Nitin Nabin Taken Charge:पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया नबीन का सम्मान 

पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद भाजपा के  वरिष्ठ नेताओं में नबीन का सम्मान  पार्टी का पटटा पहना कर और गुलदस्ता देकर किया. इसके साथ ही अब य तय हो गये हैं कि जब तक बीजेपी पार्टी के लिए फुलटाइम प्रेसिडेंट का चुनाव नहीं कर लेती है तब तक पार्टी की पूरी जिम्मेदारी नितिन नबीन के कंधो पर होगी. हलांकि माना जा रहा है कि आने वाले समय में जब बीजेपी नये फुलटाइन अध्यक्ष का चुनाव करेगी तो पहली प्राथमिकता नितिन नबीन को ही मिलेगी. आम तौर पर बीजेपी ऐसे नेता को ही पहले कार्यवाहक अध्यक्ष बनाती है, जिसे बाद में फुल टाइम अघ्यक्ष बनना होता है. भाजपा के फुटलाइम अध्यक्ष का चुनाव 14 जनवरी यानी खऱमास के बाद होगा. चुनाव महज औपचारिकता होती है.

 कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें भाजपा ने बनाया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन बिहार के एक जाने माने राजनीतिक परिवार से आते हैं. इनके पिता नवीन किशोर सिन्हा जेपी आंदोलन के एक प्रमुख सेनानी रहे. इस के बाद बिहार में विधानसभा जीत कर विधायक भी बने. 2006 में पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने उपचुनाव लड़ा और पहली बार जीत हासिल की. आज 45 साल के नितिन नवीन बीजेपी का एक जाना माना नाम हैं. इन्होंने अब तक अपने सभी विधानसभा चुनाव भारी मार्जिन से जीता है. नितिन लगातार पांच बार (2006,2010, 2015, 2020 और 2025)  विधानसभा का चुनाव लड़े और भारी मार्जिन के साथ जीते . पांच बार से लगातार विधानसभा के चुनाव जीते हैं और सरकार में मंत्री रहे हैं. वर्तमान विधानसभा  में भी  नबीन बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री है और उनके पास  दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग  की जिम्मेदारी हैं.

इसके अलावा बीजेपी संगठन में पहले बिहार युवा बीजेपी के अध्यक्ष रहे  और फिर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं. बीते दिनों बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन्होने पार्टी की जीत में बड़ी भूमिका निभाई .

Latest news

Related news