UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय हैं. उनके नाम की प्रस्तवना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे थे. सीएम योगी , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नये प्रदेश अध्यक्ष के नामांक के प्रस्तावक बने.
केंद्रीय मंत्री श्री @mppchaudhary ने भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/1qIEVGCW0D
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 13, 2025
UP BJP President Election : दोपहर 3 बजे तक किसी और ने नहीं किया नामांकन
किसी और को नामांकन के लिए दोपहर तीन बजे तक समय दिया गया और दोपहर 3 बजे कर अन्य किसी नामांकन का इंतजार किया गया, लेकिन जब कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं किया गया तो मान लिया गया कि पंकज चौधरी निर्विरोध उत्तर प्रदेश बीजेपी के नये अध्यक्ष चुन लिये गये हैं. औपचारिक घोषणा रविवार यानी कल की जायेगी.
कौन हैं यूपी भाजपा के होने वाले अध्यक्ष पंकज चौधरी हैं ?
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज से हैं और ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. माना जा रहा है कि ओबीसी समाज से आने वाले नये भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है. पंकज चौधरी के सहारे बीजेपी प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित आदिवासी) की सियासत को चुनौती दे सकती है.
पंकज चौधरी के नामांकन के समय कौन कौन रहे मौजूद ?
प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए पूरी रणनीति के साथ पंकज चौधरी का नामांकन कराया गया. नामांकन के समय प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद तावड़े और लखनऊ भाजपा प्रमुख महेंद्र नाथ पांडे ने पार्टी के चुनाव अधिकारी के तौर पर पंकज चौधरी का नामांकन स्वीकार किया. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहे.

