Indigo Railway : इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण मुंबई से लेकर दिल्ली, पुणे अहमदाबाद और दूसरे महानगरों के एयरपोर्टों पर लाखों लोगों की भीड़ जमा है. लोग बेहाल हो गये हैं और किसी भी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचना चाह रहे हैं. इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण एयरपोर्टस पर कोहराम मचा है. ऐसे में यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेलवे आगे आया है.सेंट्रल रेलवे ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इसके साथ व्यस्त रुट्स पर अतिरिक्ट कोचेट जोड़े जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे फायदा मिल सके. रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों को चलाने का मकसद उन यात्रियों की मदद करना है , जिन्हें फ्लाइट कैंसलेशन के कारण परेशानी हुई है.
Indigo Railway : व्यस्त रुट्स पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने सभी व्यस्त रुट्स पर स्पेशल ट्रेने चलाने का ऐलान किया है. ये स्पेशल ट्रेनें 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच चलेगी. रेलवे ने ट्रेन का नंबर और उनकी तारीखें जारी की हैं.
पुणे-बेंगलुरु
• 01413 पुणे–बेंगलुरु : 6 दिसंबर 2025
• 01414 बेंगलुरु–पुणे : 7 दिसंबर 2025
पुणे – हजरत निजामुद्दीन
• 01409 पुणे–हजरत निजामुद्दीन : 7 दिसंबर 2025
• 01410 हजरत निजामुद्दीन–पुणे : 9 दिसंबर 2025
मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – गोवा
• 01019 मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)–गोवा : 7 दिसंबर 2025
• 01020 गोवा–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) : 8 दिसंबर 2025
मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल) – हजरत निजामुद्दीन
• 01019 मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)–हजरत निजामुद्दीन : 6 दिसंबर 2025
• 01020 हजरत निजामुद्दीन –मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) : 7 दिसंबर 2025
मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – लखनऊ
• 01015मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – लखनऊ : 6 दिसंबर 2025
• 01016लखनऊ–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) : 7 दिसंबर 2025
नागपुर – मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)
• 01012 नागपुर–मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) : 6 दिसंबर 2025
• 01011 मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस)–नागपुर : 7 दिसंबर 2025
गोरखपुर – मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस)
• 05587 गोरखपुर–मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस: 7 दिसंबर 2025
• 05588मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस–गोरखपुर : 9 दिसंबर 2025
बिलासपुर – मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस)
• 08245 बिलासपुर–मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस): 10 दिसंबर 2025
• 08246 मुंबई (लोकमान्य तिकल टर्मिनस)–बिलासपुर : 12 दिसंबर 2025
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट बुकिंग जल्द कर लें, क्योंकि अचानक बढ़ी मांग के कारण सीटें तेजी से भर रही हैं.

