Thursday, February 12, 2026

एमसीडी उपचुनाव से पहले AAP को झटका, केजरीवाल के करीबी राजेश गुप्ता ने थामा बीजेपी का हाथ

AAP Leader Join BJP : आम आदमी पार्टी  को दिल्ली में MCD उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है. आप के दिल्ली प्रदेश  उपाध्यक्ष और  राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे राजेश गुप्ता ने झाडू छोड़कर कमल थाम लिया है. शनिवार को राजेश गुप्ता बीजेपी में शामिल हो गये. भाजपा में शामिल होते हुए गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है और भ्रष्टाचार में डूब गई है.

 AAP Leader Join BJP – भाजपा में शामिल होकर करेंगे विकास – राजेश गुप्ता

दिल्ली में राजेश गुप्ता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. बीजेपी का दमन थामते ही राजेश गुप्ता ने कहा कि वो भाजपा के साथ मिलकर विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलेंगे. राजेश गुप्ता इस मौके पर काफी भावुक नजर आये. मीडिया के सामने रोते हुए बोले कि आम आदमी पार्टी में अपने लोगों के लिए भी सम्मान नहीं है. आज वो एक हारे हुए विधायक है,इसलिए पार्टी में उनकी कोई जगह नहीं हैं.

AAP की आपदा बनेगी भाजपा की ताकत- वीरेंद्र सचदेवा 

राजेश गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर मौजूद प्रदेश बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि आम आदमी पार्टी की ‘आपदा’ अब भाजपा की ताकत बनेगी. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय में उनका स्वागत किया.

MCD के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को डाले जायेंगे वोट 

आपको बता दें कि  दिल्ली एमसीडी में इस समय भाजपा का ही शासन है. दिल्ली में कुल 250 वार्ड हैं जिसमें  116 सीटों पर भाजपा के पार्षद हैं, वहीं 98 पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है. 12 वार्ड खाली है जिसके लिए उपचुनाव होने हैं. इस लिए अभी चुनाव प्रचार जोरों पर है.  30 नवंबर को सबी 12 वार्ड के लिए वोट डाले जायेंगे. पोलिंग सुबह 7:30 बजे से शुरु होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी. वोट काउंटिंग 3 दिसंबर 2025 को होगी.

Latest news

Related news