Sunday, February 15, 2026

Naveen Jindal: उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी, पांच मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांगी रंगदारी

छत्तीसगढ़ के जाने माने उद्योगपति और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) को जान से मारने की धमकी मिली है. नवीन जिंदल को मिली धमकी में अपराधी ने  पांच मिलियन (50 करोड़ रुपये) की मांग भी की है. यह पत्र बिलासपुर की केंद्रीय जेल से लिखा गया है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

पत्र के जरिए दी गई धमकी

मंगलवार को रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल (Naveen Jindal) को एक पत्र के भेज जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में जिंदल कंपनी के महाप्रबंधक सुधीर रॉय ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि यह धमकी भरा पत्र सोमवार को रायगढ़ के जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के दफ्तर डाक से मिला है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के खिलाफ केटा रोड थाने में मामला दर्ज किया है.

पत्र में की गई पांच मिलियन ब्रिटिश पाउंड की मांग

पत्र में नवीन जिंदल (Naveen Jindal) से 48 घंटे के भीतर पांच मिलियन ब्रिटिश पाउंड की फिरौती भी मांगी गई है. पत्र 18 जनवरी को लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिया गया तो नवीन जिंदल (Naveen Jindal) को जान से मार दिया जाएगा.

Latest news

Related news