Thursday, February 12, 2026

Nepal plane crash: नेपाल विमान हादसे में मारे गए यूपी के 4 युवकों में से 3 के शव परिवार को सौंपे गए

15 जनवरी को नेपाल विमान हादसे का शिकार हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चार युवकों में से तीन के शवों की पहचान कर ली गई है.
पोखरा हादसे में मारे गए युवकों के बारे में जानकारी देते हुए गाजीपुर के जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि, “अभिषेक कुशवाहा, अनिल राजभर और विशाल शर्मा के शवों की पहचान कर ली गई है और इन्हें काठमांडू में मौजूद उनके परिजनों को सौंप दी गई है.”

डीएम ने कहा कि शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को गाजीपुर लाया जाएगा. फिलहाल अभी चौथे युवक अभिषेक कुशवाहा की शिनाख्त होना बाकी है.

आपको बता दें 16 जनवरी को चारों युवकों के परिजनों को चक जैनब गांव के मुखिया विजय जायसवाल, नायब तहसीलदार और एक राजस्व निरीक्षक के साथ सड़क मार्ग से काठमांडू भेजा गया था.

Latest news

Related news