Wednesday, February 11, 2026

खालिस्तानी समर्थकों की दिलजीत दोसांझ को खुली धमकी- ‘शो रद्द कर दो वरना…’

Diljit Dosanjh Threatened : पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani Supporters) के निशाने पर हैं. हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.

Diljit Dosanjh Threatened:न्यूजीलैंड शो से पहले खालिस्तानी धमकी 

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी उग्रवादियो की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थक समूहों ने  न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के  कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर जारी संदेशों में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू  ने दावा किया है कि वह दिलजीत के शो को नहीं होने देगा और इसके लिए अपने समर्थकों को सक्रिय किया है.

इससे पहले अस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित  दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान भी कुछ खालिस्तानी समर्थक दर्शकों के बीच घुस गए थे और मंच के पास जाकर नारेबाजी करने लगे. हालांकि वहां  मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया. लजीत ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और हजारों की भीड़ ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका हौसला बढ़ाया. यह पूरी घटना उस समय हुई जब पहले से ही पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी कि वह विदेशों में उनके आयोजनों को बाधित करेगा.

खालिस्तानी आतंकी अब भारतीय कलाकारों को बना रहे हैं निशाना  

दिलजीत दोसांझ को लगातार मिल रही धमकियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी तत्व अब भारतीय कलाकारों को भी अपने राजनीतिक एजेंडे में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. इन तत्वों का उद्देश्य विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना और वहां मौजूद भारतीय समुदाय में तनाव पैदा करना है. हालांकि, दिलजीत दोसांझ ने अब तक इन धमकियों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि “संगीत और कला किसी धर्म या राजनीति की सीमाओं में नहीं बंधी होती.”

Latest news

Related news