Wednesday, March 11, 2026

Bihar Phase 1 Voting : वोटिंग धीमी कराने के लिए बिजली काटने से लेकर मतदाताओं को रोकने तक के आरजेडी ने लगाए ईसी पर आरोप

Bihar Phase 1 Voting : गुरुवार को बिहार चुनाव के पहले चरण में मतदात को लेकर आरजेडी ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए है. आरजेडी ने अपने मजबूत पोलिंग बूथों पर बार-बार बिजली काट मतदान धीमा करने की कोशिश के साथ ही. मतदाताओं को रोकने और पर्ची नहीं होने के नाम पर वोट नहीं डालने देते तक के आरोप लगाए है. आरजेडी ने कई वीडियो भी शेयर किए है जिसमें फर्जी वोटिंग से लेकर मतदान करने तक के आरोप लगाते लोग नज़र आ रहे हैं.

महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर बिजली काटे जाने का आरोप

आरजेडी ने महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर बिजली काटे जाने का आरोप लगाया है. आरजेडी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन के मज़बूत बूथों पर “मतदान धीमा करने के इरादे से” बीच-बीच में बिजली काटी जा रही है. जानबूझकर धीमी वोटिंग कराई जा रही है.

चुनाव आयोग ने दिया आरोप का जवाब

आरजेडी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ये आरोप “पूरी तरह से निराधार और भ्रामक” हैं.
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने X पर लिखा, बिहार के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध हो. इस तरह के भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है,”

नाव बंद कर लोगों को मतदान से रोका जा रहा है-प्रियंका भारती

वहीं आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने दानापुर विधानसभा की एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि वहां आरजेडी वोटरों को वोट देने से रोका जा रहा है. प्रियंका भारती लिख रही हैं. “दानापुर में नसीरगंज घाट पर मतदाताओं को वोट देने से रोका जा रहा है. मतदाताओं का आरोप है कि पुलिस नाव को बूथ पर नहीं जाने दे रही है. के. चू. आ. क्या इस मामले का संज्ञान लेकर अपनी निष्पक्षता दिखाएगी? @ECISVEEP इसकी पड़ताल कीजिए”

Bihar Phase 1 Voting : वोटर स्लिप की कोई अनिवार्यता नहीं है-प्रियंका भारती

इतना ही नहीं प्रियंका भारती ने एक महिला का वोटर स्लिप नहीं होने पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाते हुए भी एक वीडियो शेयर किया है. प्रियंका ने इस मामले में चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए लिखा है, “ये क्या मजाक चल रहा है? वोट डालने के लिए कोई भी 12 दस्तावेज मान्य है. वोटर स्लिप की कोई अनिवार्यता नहीं है. पूरे बिहार से ऐसी खबरें आ रही है. चुनाव आयोग भारतीय नागरिक को वोट देने से रोक रहीं है. क्या सिर्फ ब्राजील के वोटर वोट देंगे?”

वैसे सिर्फ प्रियंका भारती ने ही नहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड मतदान केंद्र पर दो महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट डालने नहीं दिया गया.
पीड़ित महिला श्रेया कहती हैं, “बीएलओ ने मुझे मेरी मतदाता पर्ची नहीं दी, और अब वे कह रहे हैं कि यह मेरी गलती है. उन्होंने मुझे इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करने के लिए कहा था, लेकिन यहाँ वे ज़ोर दे रहे हैं कि इसे व्यक्तिगत रूप से दिखाना होगा. मुझे आज पर्ची नहीं दी गई, मुझे यह भी नहीं पता कि क्यों. अब देर हो रही है, इसलिए मैं जा रही हूँ. मैं यहाँ वोट देने आई थी, लेकिन बिहार में इस तरह की अराजकता हर बार होती है.”

आरजेडी ने फर्जी वोटिंग के आरोप का भी वीडियो किया पोस्ट

इतना ही नहीं आजेडी ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लोग आरोप लगा रहे है कि उनके पहुंचने से पहले ही उनका वोट डाल दिया गया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आरजेडी ने लिखा, “साहबगंज-98 विधानसभा, जिला- स्कार्पियो, बूथ संख्या- 147, जब मतदाता पहुंच रहे हैं तो कहा जा रहा है कि वोट गिर गया है, ये लोकतंत्र का कैसा मज़ाक बनाया जा रहा है? अविलंब @ECISVEEP @सीईओबिहार सामान्य लेकर तत्काल कारवाई करें. संविधान का ऐसा भद्दा मजाक नहीं बनाया जाए”

ये भी पढ़ें-Bihar Phase 1 Voting : 11 बजे तक 27% हुआ मतदान, वोटिंग के बाद लालू यादव ने दिए बदलाव के संकेत, तो वोट डाल चुपचाप निकल गए सीएम नीतीश…

Latest news

Related news