‘अवध में हराया यूपी ने, मगध में हराएगा बिहार’, अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में ठोकी ताल, प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी की P टीम

बिहार चुनाव Bihar Polls में इंडिया गठबंधन के प्रचार को मजबूती देने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंच गए हैं. समाजवादी पार्टी के चीफ ने शनिवार को बिहार में पहली जनसभा को संबोधित किया. यहां अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के लोग बिहार का ही नहीं देश का भविष्य भी तय करेंगे.

Bihar Polls, शनिवार को अखिलेश यादव ने की तीन जनसभाएं

अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे पूर्णिया ज़िले के धमदाहा निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पहली जनसभा की. इसके बाद उन्होंने दोपहर 1:30 बजे बाबूबरही (मधुबनी) और दोपहर 2:30 बजे बहादुरपुर (दरभंगा) में रैलियों को संबोधित किया. ओसपी प्रमुख ने “भारतीय जनता पार्टी को इस्तमाली पार्टी है, वो इस्तमाल करने के बाद लोगों को बर्बाद करती है. इसलिए ये चुनाव जो बिहार का होने जा रहा है , ये नौकरी बनाम बीजेपी का चुनाव है”

बिहार की जनता इस बार भाजपा का पलायन कराने जा रही है

दरभंगा में अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग जीएसटी का उत्सव मना रहे है, तो बताओ जीएसटी लगाई किसने महंगाई बढ़ाई किसने, जो लोग पलायन की बात कर रहे हैं, बताओ आज बिहार में पलायन क्यों है, ये बीजेपी की वजह से है. बिहार की जनता इस बार भाजपा का पलायन कराने जा रही है और तेजस्वी नौकरी देने जा रहे हैं.” –

प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी की P टीम

अखिलेश ने प्रशांत किशोर का नाम लिए बिना उन्हें बीजेपी की टीम बताया. अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी की कई टीमें लड़ रही हैं, एक A टीम, एक B टीम और एक P टीम भी है, इनसे सावधान रहना.”

अवध में यूपी ने हराया, बिहार मगध में हराएगा बीजेपी को

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कि जनता ने बीजेपी को अवध हराया, बिहार की जनता मगध में हरायेगी बीजेपी को.

बिहार के लोग देश का भविष्य तय करेंगा

इस चुनाव को अपना भविष्य बनाने का चुनाव समझना, अपने नौजवानों की ख़ुशहाली और तरक़्क़ी का चुनाव समझना. और देश को बनाने का चुनाव समझना. बिहार का परिणाम दिल्ली की गद्दी हिला देगा, दिल्ली सरकार नहीं चलेगी. इसलिए बिहार के लोग न सिर्फ यूपी का भविष्य बनाएंगे ,बिहार का भविष्य बनाएंगे बल्कि देश का भी भविष्य बनाएंगे.

बात करे रविवार की तो सपा प्रमुख मध्य और उत्तरी बिहार में और रैलियाँ करेंगे, जिनमें दोपहर 12:15 बजे सरायरंजन (समस्तीपुर), दोपहर 1:30 बजे सीतामढ़ी और दोपहर 2:30 बजे छपरा (सारण ज़िला) शामिल हैं. उनका अभियान 5 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसमें कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Bihar Polls में प्रियंका गांधी की इंट्री, महिलाओं से बोली- वो पैसा (10 हज़ार) लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो, इनकी नीयत ठीक नहीं है

Latest news

Related news