आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के मंदिर में मची भगदड़, कम से कम 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम Srikakulam जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को मची भगदड़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. श्रद्धालु एकादशी के अवसर पर मंदिर में एकत्र हुए थे.

Srikakulam के मंदिर एकादशी के लिए जुटे थे लोग

अधिकारियों के अनुसार, एकादशी के लिए मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के कारण अचानक भगदड़ मच गई. घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला.

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया, राहत उपायों के निर्देश दिए

X पर लिखे एक पोस्ट में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. “श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना ने स्तब्ध कर दिया है. इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है… मैंने अधिकारियों को घायलों का शीघ्र और उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं.”

मैंने प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं- नारा लोकेश

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जिससे हम गहरे सदमे में हैं. इस एकादशी के दिन हम गहरे दुख में हैं. मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपनी जान गंवाई.”
उन्होंने आगे कहा, “सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है. सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, जिले के मंत्री अच्चेनायडू और स्थानीय विधायक गौथु शिरीष से बात की. मैंने प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.”
यह घटना तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता और टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 50 से अधिक अन्य के घायल होने के कुछ महीने बाद हुई है.

ये भी पढ़ें-अत्यधिक गरीबी से मुक्ति पाने वाली भारत का पहला राज्य बना केरल,मुख्यमंत्री विजयन ने विधानसभा में किया एलान

Latest news

Related news