Anant Singh : मोकामा में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत सिंह लगातार तूफानी सभाएं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. शनिवार को उनके एक जनसभा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब सभा के लिए बनाया गया मंच मेहमानों के आते ही टूट गया. जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय खुद अनंत सिंह भी मंच पर ही मौजूद थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
घटना मोकामा के रामपुर-डूमरा गांव में हुई. मंच के टूटते ही चारो तरफ अफरा तफरी मच गई , क्योंकि मंच टूटते ही सब नीचे गिर गये, हलांकि इस घटना में किसी को कोई खास चोट नहीं आई. सभी लोग सुरक्षित हैं.
Anant Singh ने घटना के बाद भी किया संबोधन
नेताओं और समर्थकों से भरे मंच के गिरते ही चीथ चिल्लाहट मच गई लेकिन अनंत सिंह वहीं डटे रहे और संभल कर एक बार फिर से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हो गये. घटना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
The stage collapsed during election campaigning in Mokama, Bihar, Janata Dal United candidate and strongman Anant Singh fell down with a thud, the video went viral on social media. #BiharElections | #AnantSingh #dpinews pic.twitter.com/n8g8SnW3ja
— Digital Press Of India (@dpi_asia) October 26, 2025
मोकामा में दो बाहुबलियों का है मुकाबला
मोकामा हमेशा से बाहुहलियों का इलाका रहा है. इस बार भी विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ जेल से छूट कर आये बाहुबली अनंत सिंह हैं तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ एक और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं. अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है, वहीं वीणा देवी राजद की उम्मीदवार हैं. वीणा देवी भले ही कैडिडेट के तौर पर मैदान में हैं लेकिन असली मुकाबला अनंत सिंह और सूरजभान सिंह में बीच ही माना जा रहा है. यहां दोनों बाहुबलियों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है.
मोकामा में दो भूमिहारों को बीच मुकाबला
बिहार मे इस बार के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण खुलकर भूमिका निभा रहे हैं. मोकामा भूमिहार बहुल क्षेत्र है. इसलिए लिए यहां से जेडीयू और राजद दोनों ने भूमिहार उम्मीदवार ही उतारे हैं. अनंत सिंह के खिलाफ यहां से वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं क्योंकि उनके पति सूरजभान सिंह पर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के कारण चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है.
दोनों उम्मीदवार जनता के सामने अपने पक्ष रख रहे हैं. अनंत सिंह जहां अपनी पत्नी को हटा कर चुनाव लड़ रहे हैं औऱ कह रहे है कि उनकी पत्नी ने जनता के लिए काम नहीं किया,इसलिए वो पत्नी को हटा कर खुद चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सूरजभान सिंह की पत्नी पूर्व सांसद वीणा देवी का कहना है कि उनके पति पहले भले ही बाहुबली थे लेकिन अब एक बदले हुए इंसान हैं. उन्होंने दावा किया कि जैसे उन्होंने अपने पति को “सुधारा” है, वैसे ही मोकामा की तस्वीर भी बदल देंगी.

