Thursday, February 12, 2026

बिहार बीजेपी के कवर फोटो पर ना चिराग,ना मांझी ना कुशवाहा,पीएम मोदी के साथ दिखे बस नीतीश कुमार

Bihar BJP Cover Photo : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में इस्तेमाल किये जाने वाले फोटो को बीजेपी ने बदल दिया है. इस पोस्टर में जेडीयू नेता नीतीश कुमार को छोड़कर  बिहार एनडीए गठबंधन में शामिल किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है.

 बीजेपी ने जारी किया कवर फोटो

सीट बंटवारे के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी के बीच बीजेपी ने एक नया कवर फोटो जारी किया है, जिसे चुनाव में प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जायेगा. इस कवर फोटो के जरिये बीजेपी ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. इस कवर फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए गठबंधन के केवल एक नेता नीतीश कुमार को जगह दी गई है. इस तस्वीर में ना तो चिराग पासवान, ना उपेंद्र कुशवाहा और ना ही जीतन राम मांझी को जगह दी गई है.

पोस्टर के जरिये बीजेपी का संदेश

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने नये केवर फोटो में 100 पर्सेंट स्ट्राक रेट देने वाले चिराग पासवान या दलित वोटों पर दावा करने वाले जीतन राम मांझी या पिछड़ों का वोट बैंक माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा की जगह पर केवल नीतीश कुमार को जगह दी है. जानकारों की माने तो इसके जरिये बीजेपी ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में अगर उनके लिए कोई महत्वपूर्ण हैं तो वो हैं केवल नीतीश कुमार.

पीएम मोदी के पीछे नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है, वहीं बाकी फोटो बीजेपी के प्रमुख नेताओं जैसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य बीजेपी अध्यक्ष दीलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हैं.

कवर फोटो से चिराग,मांझी,कुशवाहा गायब

बिहार NDA में पांच दल शामिल हैं. इस में मुख्य पार्टी बीजेपी और जेडीयू है. इसके अलावे चिराग पासवान की एलजेपी, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी शामिल है. सीटों के बंटबारे के दौरान हुए उठापटक के बाद बीजेपी-जेडीयू के बाद सबसे अधिक सीटें चिराग पासवान की एलजेपी को मिली है. चिराग पासवान 29 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे, वहीं जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटें मिली हैं. सीट बंटबारे के बाद जारी हुए इस फोटो में कहीं भी चिराग, मांझी या उपेंद्र कुशवाहा नजर नहीं आ रहे हैं. जानकार मान रहे हैं कि भाजपा की ये कोशिश चुनाव तक अपनी पार्टी के चेहरे नीतीश कुमार को मना कर रखने की है.

कवर फोटो के बैकड्रॉप में लगाया पटना मेट्रो

बीजेपी ने अपने इस कवर फोटो में नये नवेले पटना मेट्रो रेल के साथ साथ वंदे भारत ट्रेन, भारत मंडपम और बिजली की तस्वीरें लगाई है. फोटो पर लिखा गया है- रफ्तार पकड़ चुका बिहार, 14 नवंबर को आ रही है एनडीए सरकार.

Latest news

Related news