दि्ल्ली : दिल्लीवालों को अब अब महंगाई का एक और डोज मिल गया है. दिल्ली सरकार ने आटो टैक्सी के लिए किराये के दरों में बढ़ोतरी कर दी है. ऑटो का मीटर अब 25 रुपये की बजाय 30 रुपये से डाउन (शुरु) होगा और उसके बाद प्रति किमी साढ़े 9 रुपये के जगह अब 11 रुपये किराया लगेगा.
टैक्सी के किराये में 3-4 रुपये की बढ़ोतरी
न्यूनतम 40 रुपए किराये के बाद नॉन एसी टैक्सियों के लिए यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर 17 रुपए देने होंगे. पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था. जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपए प्रति किमी से बढ़ाकर 20 रुपए प्रति किमी किया गया है.
CNG के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए ऑटो व टैक्सी चालकों के अनुरोध पर दिल्ली सरकार द्वारा किराया संशोधन के लिए गठित कमिटी की रिपोर्ट पर किराए में बदलाव किया गया है.

