बिहार विधानसभा चुनाव के लिए Mahagathbandhan महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान जल्द हो सकता है. गुरुवार यानी आज शाम 5 बजे AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, अधीर रंजन चौधरी और भूपेश बघेल पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही CPI(M) के महासचिव एम.ए. बेबी भी पटना में मौजूद हैं.
गुरुवार को CEC की बैठक में हुई थी सीट शेयरिंग पर चर्चा
वहीं बुधवार को पटना में ऑनलाइन हुई CEC की बैठक में शामिल हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “बैठक में हम शामिल हुए… जिन विधानसभा सीटों के हमने अपने गठबंधन दल के साथ बैठकर तय किया था उन पर CEC की बैठक में चर्चा की गई… तद्पश्चात उन सभी सीटों पर मुहर लगा जिसे हमने अपने सहयोगियों के साथ बैठकर साफ किया था… तालमेल करीब-करीब अंतिम रूप में हैं और क्योंकि नए गठबंधन दल आए हैं इसलिए उनके लिए जगह रखी जा रही है…”
#WATCH | पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “बैठक में हम शामिल हुए… जिन विधानसभा सीटों के हमने अपने गठबंधन दल के साथ बैठकर तय किया था उन पर CEC की बैठक में चर्चा की गई… तद्पश्चात उन सभी सीटों पर मुहर लगा जिसे हमने अपने सहयोगियों के साथ बैठकर साफ किया था… तालमेल… pic.twitter.com/aZXouQWyiW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025
Mahagathbandhan के बड़े नेता पटना में मौजूद
इस बीच महागठबंधन में शामिल लेफ्ट के नेता भी पटना पहुंचने लगे हैं. CPI(M) के महासचिव एम.ए. बेबी ने बिहार चुनाव को लेकर कहा, “यहां महागठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा. भारत के चुनाव के इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग एक पार्टी के साथ है, चुनाव आयोग का काम रेफरी की तरह होना चाहिए लेकिन अगर रेफरी एक टीम के पक्ष में रहे तो क्या होगा?… महागठबंधन चर्चा करके और सभी लोगों को संतुष्ट करके अच्छी तरह से सीटों का बटवारा करेगा.”
#WATCH | पटना, बिहार: CPI(M) के महासचिव एम.ए. बेबी ने कहा, “यहां महागठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत के चुनाव के इतिहास में पहली बार चुनाव आयोग एक पार्टी के साथ है, चुनाव आयोग का काम रेफरी की तरह होना चाहिए लेकिन अगर रेफरी एक टीम के पक्ष में रहे तो क्या होगा?… महागठबंधन चर्चा… pic.twitter.com/w6WjtivS6L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025
वहीं आरजेडी भी सीट शेयरिंग को लेकर काफी आश्वस्त है राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, “…हर दल की स्वाभाविक इच्छा होती है कि हमारा फुटप्रिंट थोड़ा बढ़ जाए लेकिन कोई भी हो, सभी को ये पता है कि फुटप्रिंट तो बदलाव की हवा का होना चाहिए और उसी मद्देनजर सभी लोग एकमत होंगे और कहीं पर कोई विसंगती या मनमुटाव नहीं होगा.”

