Friday, February 20, 2026

बिहार में SIR के बाद फाइनल मतदाता सूचि जारी, पटना में 1.63 लाख तो मुजफ्फरपुर में बढ़े 88 लाख से अधिक वोटर

Bihar voter list released : बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले आज राज्य में मतदाताओं के नाम की पहली फाइनल सूची जारी तक दी गई है. ये मतदाता सूचि गहन मतदाता पुनरीक्षण य़ानी Special Intensive Revision(SIR) के बाद बनी है.  आज यानी 30 सितंबर को चुनाव आयोग ने लोगों की आपत्तियां दर्ज कराने, नाम जुड़वाने और त्रुटियां सुधारने का मौका दिये जाने के बाद संशोधित लिस्ट जारी की है.

Bihar voter list released : पटना- मुजफ्फरपुर में बढे लाख से अधिक वोटर्स

नई सूचि में फर्जी नाम, डुप्लीकेट नाम स्थांतरण आदि के बाद संशोधित लिस्ट से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक राजधानी पटना में 1.63 लाख वोटर्स बढ़े हैं, वहीं मुजफ्फरपुर में भी 88 हजार 108 वोटर बढ़ गये हैं.  फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक  पटना जिले में अब कुल मिलकर 48 लाख 15 हजार 294 मतदाता हैं, जबकि 1 अगस्त  जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में यहां 46 लाख 51 हजार 694 मतदाता दर्ज किये गये थे. एक महीने तक चली सुधार  प्रक्रिया के बाद पटना जिले में कुल 1 लाख 63 हजार 600 नए वोटर्स जुड़ गए हैं. वहीं  इस सूचि के मुताबिक इस बार मुजफ्फरपुर जिले में 88 हजार 108 वोटर बढ़े हैं. पिछली लिस्ट यानी 1 अगस्त को जारी किये गये  ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 32 लाख 3 हजार 370 वोटर थे, जो अब 32 लाख 91 हजार 478 हो गए हैं.

 वोटर लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

कोई भी मतदाता अपना नाम इस सूचि में अगर जांच करना चाहता है तो वो नीचे दिये गये लिंक को क्लीक करके अपने नाम का विवरण देख सकता है.

https://voters.eci.gov.in/

नई मतदाता सूची बिहार के मतादाताओं के लिए एक दस्तावेज़ तो है ही इसके साथ ही इस लिस्ट के माध्यम से प्रत्येक मतदाता ये सुनिश्चित कर सकता है कि उसका नाम सही विवरण के साथ शामिल है या नहीं. नई सूची से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्होंने ड्राफ्ट रोल में गलतियों की शिकायत की थी और अपने नाम और विवरणों में सुधार की अपील की थी.

लिस्ट में नाम ना हो या कोई गलती हो तो क्या करें ?

इस लिस्ट के साथ चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में हर तरह की त्रुटि के निवारण का दावा किया है, इसके बावजूद अगर किसी मतदाता को लिस्ट में अपना नाम ना मिले या किसी तरह के विवरण की कमी हो तो इसे सुधारने के लिए आप ये काम कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से मिले और अपनी समस्या बतायें. नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म- 6 और गलती सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है.
  2. यहां अगर किसी तरह की दिक्कत हो तो जिलाधिकारी ( DM, DC या समकक्ष) अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं. जिलाधिकारी भी मतदाता और मतदान से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखते हैं . शिकायतकर्ता यहां भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक जारी रहेगी. यानी मतदाता लिस्ट को पूरी तरह से अंतिम रूप तब मिलेगा जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा.

Latest news

Related news