बलूचिस्तान के क्वेटा में बड़ा विस्फोट, 10 लोगों की मौत,32 से ज्यादा लोग घायल

Quetta Blast :  पाकिस्तान में बलूचिश्तान प्रांत का क्वेटा शहर एक बार फिर से धमाकों की आवाज से दहल उठा है. यहां हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए. ये बम ब्लास्ट मंगलवार को दोपहर के समय क्वेटा के ज़रघुन रोड स्थित एफसी (फ्रंटियर कांस्टेबुलरी) मुख्यालय के पास हुआ.

Quetta Blast : कई किलोमीटर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये  विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर मॉडल टाउन और आसपास के इलाकों में सुनाई दी. विस्फोट के काऱण  आस-पास के इलाकों को घरों और इमारतों की खिड़कियाँ तक टूट गईं.

विस्फोट के साथ गोलीबारी से पूरे प्रांत मे दहशत

एक तऱफ जहा लोग विस्फोट से डरे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ उसी समय गोलीबारी की भी आवाजें आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पाकिस्तानी मीडिया आज न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट की आवाज के बाद तुरंत मौते पर सुरक्षाबलों से लोग और  रेस्क्यू टीम के लोग मौके पर पहुँचे. सुरक्षाबलों ने  पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और अब वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.ब्लास्ट की घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस वीडियो मे देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यस्त सड़क पर शक्तिशाली विस्फोट हुआ.

पीकिस्तान के अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ ने क्वेटा में मौजूद पुलिस अधिकारियो को हवाले से बताया  कि विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों से लदा एक ट्रक मॉडल टाउन से एफसी हेडक्वाटर के पास हाली रोड की ओर मुड़ रहा था.

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

इतना बड़े ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके मे अफरातफरी का माहौल है. बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं. इसलिए प्रशासन ने सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है. वहीं जांच अधिकारी विस्फोट के बारे में पता लगाने के काम कर रहे हैं.

Latest news

Related news