Wednesday, February 11, 2026

हजरतबल दरगाह में सम्राट आशोक की शिलापट्ट तोड़ने पर बिहार में बवाल, भाजपा बोली- INDIA गठबंधन भारत की आत्मा पर कर रहा है वार

Hazratbal Dargah Samrat Ashoka : शुक्रवार को श्रीनगर के प्रसिद्ध हजरतबल दहगाह में महान शासक सम्राट अशोक की शिलापट्ट तोड़ने  पर बवाल मचा हुआ है. बिहार में बीजेपी ने इसे राज्य की अस्मिता से जोड़ते हुए इंडिया ब्लॉक पर जमकर हमला किया हैं. भाजपा ने इस घटना पर इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बयान जारी करके कहा है कि ये इंडिया गठबंधन केरल से कश्मीर तक भारत की आत्मा पर वार कर रहा है लेकिन इसे देश और बिहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा. इस मामले में बिहार बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है.

Hazratbal Dargah Samrat Ashoka : सम्राट चौधरी ने इसे बिहार की अस्मिता से जोड़ा 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस घटना को पीएम मोदी की मां के अपमान और केरल के ‘बी से बीड़ी’ प्रकरणों से जोड़ दिया . सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा – कांग्रेस और महागठबंधन ने पहले प्रधानमंत्री जी की माताजी के लिए अपशब्द कहे, फिर केरल कांग्रेस ने बिहार का अपमान किया। कश्मीर की घटना पर उमर अब्दुल्ला जी का बयान भी शर्मनाक है.इससे देशभर में गुस्सा है और जनता इसका जवाब अवश्य देगी.

हजरतबल दरगाह पर अशोक स्तंभ को तोड़ने की घटना  

बिहार में इस समय चुनावी माहौल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज है. इस समय बीजेपी चुन चुनकर उन सभी मुद्दों को उठा रही है, जहां से इंडिया गठबंधन को निशाना बनाया जा सके. बीजेपी ने श्रीनगर में अशोक स्तंभ तोड़ने का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा है. साथ ही कांग्रेस और एनसी के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया है.

श्रीनगर के हजरतबल दहगाह में देखा गया कि शिलापट्ट पर बने अशोक स्तम्भ को कुछ खासवर्ग के लोगों के द्वारा तोड़ा जा रहा है. दरगाह में मौजूद कुछ लोगों को ये निशान अच्छा नहीं लगा, इस वजह से पत्थर से मारकर तोड़ दिया गया. वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन  किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की. जब वीडियो वायरल हुआ तो बवाल बढ़ा और पुलिस ने 26 लोगों को हिरासत में ले लिया है.राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़े जाने पर देश भर में बवाल मचा हुआ है.

Latest news

Related news