हाथों की कारीगरी का अद्भुत नमूना,श्रीराम मंदिर का हूबहू मॉडल रद्दी से बनाया

मुज़फ्फरनगर :श्रीराम की जन्मभूमि में विशाल भव्य राममंदिर के निर्माण का कार्य पुल स्विंग में चल रहा है. हजारों कारीगर दिन रात इस विशाल मंदिर को मूर्त रुप देने में लगे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक रामभक्त  ऐसे हैं जिन्होंने मात्र चार महीने में श्रीराम के भव्य मंदिर का हूबहू मॉडल बनाकर तैयार किया है वो भी अख़बार की रद्दी से और इस मॉडल को उन्होंने अकेले  ही ये रुप दिया है .

4 महीने में तैयार किया राम मंदिर का मॉडल

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर तुषार शर्मा ने अपने शहर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करते हुए अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजी के मंदिर का हु ब हु मॉडल अखबार की रद्दी और फेविकोल से बनाया है. वो भी मात्र चार महीने में. तुषार शर्मा ने अथक परिश्रम से मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया है,जिसमें अद्भुत कारीगरी का कौशल है. तुषार के बनाये राममंदिर क मॉडल को देख कर ये यकीन करना मुश्किल है कि ये मॉडल किसी रद्दी से बन कर तैयार हुआ है.

तुषार ने आपदा को अवसर में किया तब्दील

मुज़फ्फरनगर के गाँधी कालोनी में रहने वाले तुषार शर्मा बी कॉम फ़ाइनल के छात्र है. तुषार ने अख़बार की रद्दी से नामचीन इमारतों का मॉडल बनाने का सफर उस समय शुरू किया जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोविड 19 से जूझ रही थी. उसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम “घर पर रहे सुरक्षित रहें” का संदेश दिया था. कोरोना की पहली लहर के समय तुषार शर्मा इंटरमीडियट के छात्र थे. स्कूल कालेज और ट्यूशन बंद होने के कारण तुषार ने घर पर रहकर वो कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. इस मंदिर को बनाने में अद्भुत कारीगरी का कौशल है. तुषार ने घर में आने वाले समाचार पत्रों की रद्दी को नए नए आकर देने शुरू किये और फिर अख़बार की रद्दी और फेविकोल की मदद से दुनिया की नामचीन इमारतों की शक्ल देनी शरू की. उन्होंने अख़बार की रद्दी से कुर्सी मेज ,पंखा ,मोटर बाइक ,फ्रीज ,रिक्शा कार ,के अलावा लालकिला ,इंडिया गेट ,गोल्डन टेम्पल ,एफिल टॉवर ,केदारनाथ टेम्पल ,अयोध्या का राम मंदिर जैसी इमारतों का हु ब हु मॉडल तैयार कर अपनी अनोखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

TUSHAR CHARKHATUSHAR LAL QILATUSHAR KEDARNATH

8 हजार स्टिक की मदद से बनाया मंदिर का ढ़ांचा

तुषार ने राम मंदिर के बेस में 2000 स्टिक लगाई हैं, जिनको बनाने में एक माह का समय लगा. मंदिर के फाउंडेशन में 1500 स्टिक के बीम बनाएं जिन को बनाने में 25 दिन का समय लगा. 35 दिन में तुषार ने 2000 स्टिक बनाकर बीम के ऊपर पेस्ट की, शिखर का कार्य 1900 स्टिक बनाकर ध्वजा सहित स्थापित किया जिसको बनाने में 20 दिन का समय लगा. मंदिर के शेष कार्य को 600 स्टिक बनाकर 10 दिन में संपन्न किया। तुषार का राम मंदिर का मॉडल अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर जैसा प्रतीत होता है.

TUSHAR RAM MANDIR MODEL STIC

गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना चाहते हैं तुषार

तुषार का सपना है कि वह एक दिन अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड में दर्ज कराएं. तुषार का नाम टॉप हंड्रेड रिकॉर्ड होल्डर एक्सीलेंट ऑन वर्ल्ड स्टेज 2022 में आ चुका है.पिछले 3 साल में तुषार अनेक मॉडल बना चुके हैं जैसे इंडिया गेट, लाल किला, गांधीजी का चरखा, व्हाइट हाउस, गोल्डन टेंपल, बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, क्रिसमिस ट्री  शिवलिंग आदि तुषार ने कई महापुरुषों के छायाचित्र भी बनाएं हैं

Latest news

Related news