Sunday, February 15, 2026

20 साल की टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा ने की ख़ुदकुशी,टीवी सीरियल के सेट पर मिली लाश

मुंबई (Mumbai)

 

मुंबई की इंटटेनमेंट इंडस्ट्री से आज एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर टीवी सीरियल अली बाबा की अभिनेत्री टुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि टुनिशा शूटिंग के बीच में बाथरुम में कई. बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने पुलिस को फोन किया. जब पुलिस ने अंदर देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी. उसकी मौत हो चुकी थी.घटना मुंबई से सटे वसई में टीवी सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल  के सेट पर हुई. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि मामला वाकई में आत्महत्या का है या हत्या का.खास कर जिन परिस्थितियों में बॉडी मिली है वो संदेहास्पद है.पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने की बात कर रही है

 

Latest news

Related news