पटना (PATNA)
बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए ताम झाम के साथ केंद्र से बिहार बुलाये गये और डीजीपी के पद पर आसीन किये गये आर एस भट्टी आज पटना में राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे. डीजीपी के इस तरह से राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.


चर्चा है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि डीजीपी भट्टी राबड़ी देवी के घर हाजिरी लगाने पहुंचे. यहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की. सियासी अमले में ये सवाल चर्चा में है कि ऐसी कौन सी महत्वपूर्ण चर्चा थी जो पुलिस मुख्यालय में नहीं हो सकती थी. जिसके लिए डीजीपी को राबड़ी देवी के घर जाना पड़ा. डीजीपी भट्टी आज सुबह राबड़ी देवी आवास पहुंचे और यहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की. जिस समय डीजीपी भट्टी राबड़ी देवी आवास पहुंचे उसके बाद गेट पर मौजदू गार्ड्स ने गेट को जल्दी जल्दी बंद कर दिया, जैसे वो कुछ छुपाना चाहते हों. डीजीपी भट्टी अपने जिस तेवर के लिए जाने जाते हैं राबड़ी आवास पर जाना और वहं जाकर उप- मुख्यमंत्री से मिलना उनके स्वभाव के विपरीत राबड़ी देवी आवास पर जाकर हाजरी लगाने के नजर से देखा जा रहा है.
बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने आज पटना में राबड़ी देव के घर जाकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की #dgpbihar pic.twitter.com/4ryVJKrPOS
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) December 22, 2022
बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डीजीपी भट्टी से कहा कि अपराधी चाहे जो हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये .
लालू परिवार से डीजीपी भट्टी का पुराना रिश्ता
आपको बता दें, लालू परिवार से आरएस भट्टी का रिश्ता काफी पुराना रहा है .लालू के शासनकाल में भट्टी ने कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई थी. उन्होंने शहाबुद्दीन पर भी अंकुश लगाया था. उनकी सख्ती इस कदर थी कि वे किसी भी नेता या अपराधी को बख्शते नहीं थे. इसीलिए लालू यादव उन्हें पसंद करते थे. हालांकि बाद में IPS भट्टी केंद्र की ज़िम्मेदारी निभाने चले गये थे.

