Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News ‘भाजपा के हो सकते हैं दो बाप..अमृता फड़णवीस के बयान पर कांग्रेस...

‘भाजपा के हो सकते हैं दो बाप..अमृता फड़णवीस के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान

0
252
AMRITA FADANVIS

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के ‘देश के दो राष्ट्रपिता’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “भाजपा गोडसे की पुजारी हैं, उनके अंदर गांधी के लिए नफरत है. भाजपा में दो बाप हो सकते हैं, देश के दो बाप नहीं हो सकते. राष्ट्रपिता तो एक ही रहेंगे.

मोदी जी नये भारत के राष्ट्रपिता- अमृता फड़णवीस

अमृता फडणवीस ने मंगलवार को एक इंटरव्यू के दौरान सवाल के जवाब में कहा था कि नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता हैं. अमृता फड़वीस के इस बायन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा -,”अमृता, देवेंद्र फडणवीस की पत्नी है, उनके जुबान से वो निकल आया जो भाजपा के दिल में हैं. भाजपा और उनके संगठन गोडसे के पुजारी हैं. उनके दिल में गांधी के लिए नफ़रत हैं, इसलिए रोज गांधी की हत्या कर रहे हैं.”

बीजेपी के दो बाप हो सकते हैं, देश के नहीं- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अमृता फड़नवीस के बयान पर ये भी कहा कि “ये बयान राष्ट्रपिता का अपमान हैं, सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान है. बीजेपी में दो बाप हो सकते हैं, देश के दो बाप नहीं हो सकते. राष्ट्रपिता एक ही रहेगा, दो नहीं हो सकते, आजादी के पहले का राष्ट्रपिता अलग, इधर का अलग यानि एक परिवार में दो पिता, यह बीजेपी की थ्योरी होगी देश की नहीं.”

दरअसल अमृता इससे पहले भी इस तरह के बयान दे चुकि हैं, हालंकी उनके दोबारा इस तरह के बयान देने पर कांग्रेस उनपर तीखी प्रतिक्रिया दे रही है.