बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाली जेल से मिली रिहाई, 2003 से नेपाली जेल में था बंद

फ्रेंच सिरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने जेल से रिहा करने का आदेश दिया हैं. शोभराज की रिहाई उसकी बढ़ती उम्र के आधार पर दी गई है. 78 साल का बिकनी किलर चार्लस शोभराज दो अमेरिकी महिलाओं की हत्या के मामले में 2003 से नेपाल की जेल मे बंद था . कोर्ट ने आपने आदेश में कहा हा कि उसे जल्द से जल्द रिहाई दी जाये और 15 दिन के अंदर उसका प्रत्यर्पण कर दिया जाये.

चार्ल्स शोभराज को दो अमेरिकी पर्यटक महिलाओं की हत्या के मामले में 2003 गिरप्तार किया गया था. नेपाल मे उसे गिरफ्तार करन के बाद कई मामले मे केस चतले और 2004 में उसे जीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी .शोभराज की सजा पर नेपाली सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार भी किया गया था लेकिन कोर्ट ने 30 जुलाई 2010 को उसकी उम्र कैद  की सजा बरकरार रखने पर मुहर लगाई थी.नेपाल जाने  से पहले ये कुख्यात सिरियल किलर 1976 से लेकर 1997 तक भारत की जेल में भी सजा काट चुका है.

Latest news

Related news