BiharHoochTragedy : रिश्तेदार के घर शराब मिलने के आरोप पर भड़के विजय सिन्हा,कहा- तेजस्वी मांगे माफी

पटना (Patna)  बिहार में जहरीली शराब कांड (Bihar Hooch Tragedy) के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के रिश्तेदार के घर से शराब की बोतलें बरामद होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक प्रेस कांन्फ्रेंस किया. प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव अपने आरोप वापस नहीं लेते हैं तो मानहानि का मुकदमा करेंगे.

 तेजस्वी यादव के बयान आधारहीन – विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष

आपको बता दें कि जहरीली शराब (BiharHoochTragedy) से मौत पर चल रहे बवाल के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के रिश्तेदार(समधी) पर आरोप लगाया था. तेजस्वी यादव ने कहा था कि विजय सिन्हा के समधी के घर से लखीसराय में बड़ी संख्या में शऱाब की बरामदगी हुई है.180 बोतल शराब मिली है. तेजस्वी यादव के इस आरोप पर शनिवार को विजय सिन्हा ने जवाब दिया.

इसके साथ ही विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरासर गलत आरोप लगा रहे हैं. लखीसराय से शराब पकड़ी गई है लेकिन उनके  रिश्तदार के घर से नहीं.  बलकि शराब  जदयू समर्थक मनछुन सिंह के घर से मिले हैं. मनछुन सिंह गनौरी सिंह के बेटे हैं. शराब की बरामदगी के बाद FIR दर्ज की गई है और मनछुन सिंह की गिरफ्तारी भी हुई है .विजय सिन्हा ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर सारी जानकारी दी.

विजय सिन्हा ने गिरफ्तार मनछुन सिंह का फोटो भी प्रेस को दिखाया. उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तीर का निशान यानी जनता दल यूनाइटेड का स्टीकर लगाकर  सत्ता के समर्थन से शराब का अवैध काम करता है.  उन्होंने कहा कि शराब की बरामदगी से उनका या उनका किसी रिश्तेदार का दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है.

तेजस्वी यादव मांफी मांगे ,नहीं तो करेंगे मुकदमा

इतना ही नहीं ,बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार पर लग रहे आरोप से तेजस्वी घबरा गए हैैं. घबराहट में तेजस्वी यादव ने  विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उन पर आधारहीन आरोप लगाये हैं. विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि तेजस्वी अपने आरोप वापस लें नहीं तो मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें.

ये भी पढ़ें :

 जो पीएगा वो मरेगा’वाले बयान पर सुशील मोदी का व्यंग्य-जो पलटी मारेगा वो राज…

बिहार में जहरीली शराब करा रही है मौत का तांडव, छपरा में मृतकों की…

BiharHoochTragedy:ग्राउंड जीरो पर पहुंचे चिराग पासवान, किया राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग 

Latest news

Related news