Saturday, February 21, 2026

छत्तीसगढ़ : जांजगीर चांपा अपहरण कर दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी शिवदास मानिकपुरी को गुजरात से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है.

साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया आरोपी
इस संबंध में बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी लड़की घर से कही चली गई है. खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला. परिजन की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया है. साइबर सेल की मदद से जानकारी मिली कि जिस लड़के पर संदेह है वो गुजरात में है. पुलिस ने गुजरात टीम भेजी जहां नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि भांवर गांव के रहने वाले आरोपी शिवदास मानिकपुरी ने लड़की का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत मामला दर्जकर आरोपी शिवदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

Latest news

Related news