Monday, March 9, 2026

कुढ़नी उपचुनाव : 17वें राउंड के बाद जेडीयू आगे, मनोज कुशवाहा ने 2184 वोटों से केदार गुप्ता को पछाड़ा

कुढ़नी उपचुनाव के 17वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है. 8 राउंड तक पीछे चल रहे जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने 9वें राउंड से ही बढ़त बना ली है. उन्होंने 17वें रांउड के बाद बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता 2184 मतों से पीछे छोड़ दिया है. जानकार पहले ही कह रहे थे कि सिर्फ शुरूआती बढ़त है. जल्द ही जदयू बीजेपी को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएगी.
12वें चक्र के बाद केदार प्रसाद गुप्ता 41860 मत, मनोज कुमार सिंह को 43412 मत प्राप्त हुए हैं.

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी से आऱजेडी के अनिल साहनी विधायक थे लेकिन फर्जीवाड़े के आरोप में सहनी की सहानी की सदस्यता चली गई. अनिल साहनी पर आरोप है कि राज्यसभा सांसद रहते उन्होंने बिना कोई यात्रा किए जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास के जरिये 23 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी. सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग एक्ट, धोखाधड़ी, सरकारी पद के दुरुपयोग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. एलटीसी घोटाले के मामले में 31 अक्टूबर 2013 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था. जिस पर सुनवाई के बाद 29 अगस्त को कोर्ट ने अनिल सहनी समेत तीनों को एलटीसी घोटाले का दोषी करार दिया था और तीन साल कैद की सजा भी सुनाई थी. जिसके बाद बीते 13 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी किया था

Latest news

Related news