Friday, February 20, 2026

दिल्ली में अब 7 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताई, जिसके बाद उन्होंने पति के साथ जाकर सब्जी मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद सहीम उर्फ करिया के रूप में हुई।

बच्ची को अकेला देख युवक ने की छेड़छाड़

उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, सोमवार को सब्जी मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दंपती ने बताया कि उनकी बेटी सुबह साढ़े नौ बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सहीम ने उसे अकेला देख उसके साथ छेड़खानी की और उसे बातों में लेकर अपने घर की ओर ले जाने लगा।

किसी तरह बच्ची उसके चंगुल से निकल भागी और घर पहुंचकर अपनी मां को अपबीती सुनाई। घटना के बाद मां और बच्ची के पिता सब्जी मंडी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

Latest news

Related news