‘न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा’, योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मंच से 19 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र और लाभ भी सौंपे। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की इस ऐतिहासिक और पौराणिक धरा पर आने का सौभाग्य उन्हें मिला है और वे इस पवित्र भूमि को नमन करते हैं। सीएम योगी ने बताया कि वे मैनपुरी और करहल क्षेत्र की जनता के लिए 111 विकास परियोजनाओं का बड़ा उपहार लेकर आए हैं।

विकास कार्यों की पैरोकारी और क्षेत्र को मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने स्थानीय नेता अनुजेश यादव का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वे करहल और मैनपुरी के विकास कार्यों की पैरवी के लिए लगातार उनसे मिलते रहते हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र को सैकड़ों करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं की सौगात मिल पा रही है।

मैनपुरी की बदली छवि पर सीएम का प्रहार

पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब लोग मैनपुरी का नाम लेने से भी घबराते थे। यहां के नौजवान जब दूसरे जिलों या राज्यों में जाते थे, तो उन्हें होटलों में कमरे तक नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के सामने पहचान का यह संकट उन्हीं लोगों ने खड़ा किया था जिन्होंने बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डाला और कानून-व्यवस्था को बदहाल किया। सीएम ने स्पष्ट किया कि आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं; मैनपुरी का तेजी से विकास हो रहा है और अब यहां के व्यापारी और युवा देश में जहां भी जाते हैं, उन्हें पूरा सम्मान मिलता है।

Latest news

Related news