ईरान की सुपरसोनिक मिसाइल ने इजराइल में मचाई तबाही, ड्रोन फैक्ट्री को उड़ाया

तेहरान,। अमेरिका-इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं। इस जंग को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। दोनों ओर से मिसाइल हमले जारी हैं। ईरान ने इजराइल के पेटा टिकवा में एक ड्रोन फैक्ट्री को उड़ा दिया। ईरान की सुपरसोनिक मिसाइल ने इजराइल में तबाही मचा दी है, पूरी फैक्ट्री खंडहर में तब्दील हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के सेंट्रल में पेटा टिक्वा वह जगह है, जहां ईरान की मिसाइल आकर गिरी। इस हमले से हुई भारी तबाही और विनाश साफ दिख रहा है, इजराइल में इस हमले की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं उससे ईरान की सुपरसोनिक मिसाइल के असर का अंदाजा लगाया जा  सकते हैं कि एक पूरा कारखाना खंडहर बन गया है। माना जा रहा है कि यह फैक्ट्री इज़राइल की रक्षा जरूरतों के लिए ड्रोन तकनीक से जुड़ी थी। यह मिसाइल जहां गिरी वहां बड़ा गड्ढा बन गया। पास में ही ऊंची-ऊंची रिहायशी इमारतें भी हैं. अगर यह मिसाइल इधर-उधर गिरती तो भारी जनहानि हो सकती थी। हालांकि, मिसाइल एक खुले इलाके में गिरी, जिससे नुकसान कुछ हद तक सीमित रहा, लेकिन इसके बावजूद फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई। मशीनें जल चुकी हैं, एसी यूनिट्स, वायरिंग और इंसुलेशन सब बाहर निकल आए हैं। यह दृश्य दिखाता है कि मिसाइल का असर कितना जबरदस्त था।
यह बड़ा सवाल है कि तमाम दावों के बावजूद इज़राइल का मिसाइल डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को रोक नहीं सका। यह मिसाइल कैसे इस सुरक्षा कवच को भेदते हुए यहां तक पहुंची, यह जांच का विषय है। वाहनों और इमारत के बाकी हिस्से इस हमले से प्रभावित हुए हैं। यह जगह एक बार फिर इस युद्ध की भयावहता को दिखाती है। गुरुवार को ईरान की ओर से करीब 6 मिसाइलें दागी गई थीं, जिन्होंने इज़राइल के अलग-अलग हिस्सों, जैसे बेइत शेमेश और अन्य इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में संपत्ति का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन किसी की जान नहीं गई।

Latest news

Related news