Tuesday, March 10, 2026

कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चलीं गोलियां, गोल्डी ढिल्लों ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

Kapil Sharma Cafe  नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे (Surrey) शहर में स्थित कैफे पर एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताता है.

Kapil Sharma Cafe पर फायरिंग का वीडियो वायरल 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार में बैठे कुछ युवक कैफे की ओर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं. महज 9 सेकंड के इस वीडियो में 12 से ज्यादा राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं.

फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी पुष्टि में जुटी हुई हैं.

पिछले एक महीने में ये दूसरा मौका है जब कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है.  85 एवेन्यू और स्कॉट रोड के चौराहे पर स्थित कपिल शर्माी के कैशे  ‘कप्स कैफ़े’ की  खि़ड़किया टूटी हुई मिली.  टूटी खिड़कियों पर कम से कम छह गोलियों के निशान दिखाई दिए. वायरल खबरों के मुताबिक इस घटना का जिम्मेदारी लारेंस बिष्णोई गैंग ने ली है.

Latest news

Related news