Hania Aamir Natu Dance:पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर के नाटु डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल..दीवाने हुए लोग

दिल्ली  :  फिल्म RRR के सुपर हिट सांग नाटु नाटु ने पुरी दुनिया में धूम मचा रखी है . फिल्म के ऑस्कर के मंच पर पहुंचने से पहले ही इसके गाने नाटु नाटु की जम कर तारीफ शुरु हो गई थी.केवल  भारत में ही नहीं भारत के बाहर भी इस गाने का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है.

पाकिस्तान में भी छाया नाटु नाटु (natu natu) का खुमार

एसएस राजमौली की फिल्म (RRR) का गाना नाटू नाटू का जोरदार संगीत और डांस मूव ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी गदर मचा रखा है . इस गाने का जलवा किस कदर लोगों पर छा गया है इसका नमूना पाकिस्तान की एक शादी के फंक्शन में दिखाई दिया,जहां पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर इस गाने पर जमकर डांस करते दिखाई दी. हानिया इस गाने में एक बच्चे के साथ पेयर कर नाचती नजर आ रही है.

 

मासूम और खूबसूरत आंखों की मलिका हानिया आमिर के इस डांस ने  इंटरनेट पर सेंसेशन मचा दिया है . क्रीम कलर के सरारे में परफेक्ट डांस मूव के साथ डांस करती हानिया ने इंटरनेट पर आग लगा दिया है. जब से हानिया आमिर का नाटू नाटू गाने पर ये डांस सोशल मीडिया पर आया है, लोग इनके दीवने हो गये हैं. इंटरनेट पर गर्दा मचा हुआ है.

हानिया आमिर पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाती है. पर्दे पर बेहद संजिदा अभिनय के लिए जाने जाने वाली हानिया इस अवतार में गजब ढ़ा रही हैं. हानिया के फैन्स केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी है. इनके पाकिस्तानी सिरियल ‘ मेरे पास तुम हो’ ‘मेरे हमसफर’ जैसे फामिली ड्रामा को भारत में भी खूब पंसद किया गया था.

HANIYA AAMIR PAKISTANI DRAMA
HANIYA AAMIR PAKISTANI DRAMA

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रुप से भले ही तनाव का माहौल हो लेकिन फिल्मों और संगीत के लिए ये सरहद कोई दीवार नहीं है. पाकिस्तानी एक्टर्स भारत में आकर काम करना भी पसंद करते हैं.  हानिया आमिर के सोशल मीडिया अकाउंट को देखने के बाद उनकी बॉलीवुड से दिलचस्पी नजर आती है.

Latest news

Related news